ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

मांझी ने नीतीश को दी नसीहत, NDA की बैशाखी छोड़कर अपने पैरों पर हों खड़े

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने केंद्र सरकार पर बिहार के साथ एक बार फिर से सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मांझी ने कहा है कि बार-बार केंद्रीय टीम के बिहार दौरे के ब

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने केंद्र सरकार पर बिहार के साथ एक बार फिर से सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मांझी ने कहा है कि बार-बार केंद्रीय टीम के बिहार दौरे के बावजूद सूबे को केंद्रीय मदद नहीं मिल रही है। जीतन राम मांझी ने कहा है कि पड़ोसी राज्य झारखंड को केंद्र की तरफ से लगातार मदद दी जा रही लेकिन बिहार के साथ भेदभाव किया जा रहा है। बिहार के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार का आरोप लगाते हुए जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह नसीहत दी है कि वह एनडीए से अलग होकर अपने पैरों पर बिहार के हित के लिए काम करें। जीतन राम मांझी ने कहा है कि बिहार के पास अपने संसाधनों की कमी नहीं है। लिहाजा नीतीश कुमार को एनडीए से रिश्ता तोड़ कर अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद से जीतन राम मांझी का महागठबंधन से मोहभंग होता दिखा है। और वह नीतीश कुमार के करीब आए हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि मांझी की नसीहत नीतीश कुमार कितनी मानेगें।
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता