ब्रेकिंग
RTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान

मानव श्रृंखला पर नीतीश बोले-हमने उम्मीद से भी बड़ा रिकार्ड बना दिया, दुनिया भर के सारे कीर्तिमान ध्वस्त हो गये

PATNA: जल जीवन हरियाली पर अपनी मानव श्रृंखला के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ देने का दावा किया है. सरकार पहले से 16 हजार 443 किलोमीटर लंबी मानव श्

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA: जल जीवन हरियाली पर अपनी मानव श्रृंखला के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ देने का दावा किया है. सरकार पहले से 16 हजार 443 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाने का दावा कर रही थी. आज नीतीश बोले कि उन्होंने दावे का भी रिकार्ड तोड़ दिया है. बिहार में इस दफे 18 हजार किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बन गयी, जिसे 5 करोड़ 16 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए.


नीतीश कुमार के हैरत अंगेज दावे

बिहार की कुल आबादी तकरीबन 12 करोड़ है. इनमें से एक करोड़ से ज्यादा लोग ऐसे हैं जो या तो काफी वृद्ध हैं या फिर नवजात शिशु है. सरकारी गैर सरकारी आंकडा बताता है कि बिहार के तकरीबन 30 फीसदी लोग रोजी-रोटी की तलाश में बाहर रहते हैं. यानि सूबे में तकरीबन 7 करोड़ लोग बचते हैं. नीतीश कुमार कह रहे हैं कि उनमें से 5 करोड़ 14 लाख लोग मानव श्रृंखला में खड़े हो गये.

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इस ऐतिहासिक मानव श्रृंखला के लिए लोगों को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा है कि 18 हजार 34 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला में 5 करोड़ 16 लाख 71 हजार 389 लोग शामिल हुए. नीतीश कह रहे हैं कि ये मानव श्रृंखला पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और दूसरे सामाजिक सुधार के लिए जागरूकता फैलाने में मील का पत्थर साबित होगी.


बड़ा सवाल-सरकार ने एक-एक आदमी को कैसे गिन लिया

नीतीश कुमार और उनका पूरा प्रशासनिक तंत्र मानव श्रृंखला में शामिल होने वाले एक-एक आदमी की संख्या बता रहा है. हर जिले में कितने लोग लाइन में खड़े थे ये बताया जा रहा है. सवाल ये है कि सरकार के पास ऐसी कौन सी तकनीक थी जिससे उसने एक-एक आदमी को गिन लिया. सरकारी ड्रोन और हेलीकॉप्टर भी सिर्फ पटना और आस-पास के इलाकों में उड़़े. लेकिन ड्रोन और हेलीकॉप्टर के सहारे आदमी को गिन पाना संभव नहीं है. जानकार बता रहे हैं कि जिन सरकारी अधिकारियों पर मानव श्रृंखला को सफल बनाने की जिम्मेवारी थी उन्होंने अपनी मनमाफिक तादाद लिख कर सरकार को भेजी. सरकार ने उन्हीं आंकडों के आधार पर रिकार्ड तोड़ने का दावा कर दिया.


टैग्स