ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

महागठबंधन की सरकार पर बरसे कुशवाहा, कहा-अभी तो पूरी सरकार भी नहीं बनी, डॉक्टर का अपहरण, हत्या और लूट शुरू

BHAGALPUR: विरासत बचाओ नमन यात्रा के दौरान भागलपुर पहुंचे राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं

महागठबंधन की सरकार पर बरसे कुशवाहा, कहा-अभी तो पूरी सरकार भी नहीं बनी, डॉक्टर का अपहरण, हत्या और लूट शुरू
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 BHAGALPUR: विरासत बचाओ नमन यात्रा के दौरान भागलपुर पहुंचे राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन की सरकार पर जमकर बरसे। नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि पूरी सरकार भी बिहार में नहीं बनी और राजधानी से डॉक्टर का अपहरण, हत्या और लूट शूरू हो गया। 


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार की 2005 में बिहार में सरकार थी। तब बेहतर काम कर रहे थे तब बिहार में विकास भी हुआ था लेकिन महागठबंधन से हाथ मिलाने के बाद विकास कार्य अवरुद्ध हो गया। 2005 से पहले जिस सरकार के हाथ में बिहार था और बर्बादी के रास्ते पर था उसी के हाथ आज बिहार को सौंप दिया गया है।


इधर महागठबंधन सरकार से नाराज चल रहे उपेंद्र कुशवाहा ने एक नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल का गठन कर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं उन्होंने महागठबंधन के बारे में बताया कि नीतीश कुमार ने जिससे जुड़कर महागठबंधन की सरकार बनाई है। वह फिर बिहार को बर्बादी के रास्ते पर लेकर जाएगा। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम लोगों ने पटना में बैठकर मीटिंग की लेकिन नीतीश कुमार ने खुद को आत्मसमर्पण कर दिया।


बिहार में क्राइम ग्राम पर महागठबंधन की सरकार पर उपेंद्र कुशवाहा जमकर बरसे और उन्होंने कहा कि अभी तो पूरी तरह से उनकी सरकार भी नहीं बनी है लेकिन राजधानी में डॉक्टरों का अपहरण अलग-अलग जगहों पर हत्या, लूट, डकैती इस तरह की घटना सामने आ रही जब बिहार में पूरी तरह उनकी सरकार बन जाएगी तो फिर बिहार का क्या हालात होगा।। 


उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि अलग-अलग जिलों में जाकर लोगों को मैं बताने का काम कर रहा हूं और लोगों से प्यार भी भरपूर मिल रहा है जब भागलपुर बॉर्डर पार कर रहे थे उसी दौरान लोगों का भी समर्थन काफी था। इधर उपेंद्र कुशवाहा शिक्षक अभ्यर्थी को लेकर भी गुस्से में नजर आए उन्होंने कहा इस मसले पर नीतीश कुमार से सवाल पूछिए।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें