ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

महागठबंधन की रैली में महिलाओं के साथ बदतमीजी, नाराज महिलाओं ने जमकर चलायी लाठियां, देखिये वीडियो

PURNIA: पूर्णिया में शनिवार को महागठबंधन की रैली का एक इलाका रणक्षेत्र बन गया। रैली में शामिल होने आयी महिलाओं ने लाठी चलाना शुरू किया तो वहां भगदड़ मच गयी। महिलायें जिस डंडे में प

महागठबंधन की रैली में महिलाओं के साथ बदतमीजी, नाराज महिलाओं ने जमकर चलायी लाठियां, देखिये वीडियो
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNIA: पूर्णिया में शनिवार को महागठबंधन की रैली का एक इलाका रणक्षेत्र बन गया। रैली में शामिल होने आयी महिलाओं ने लाठी चलाना शुरू किया तो वहां भगदड़ मच गयी। महिलायें जिस डंडे में पार्टी का झंडा लगाकर लायी थी, उसे ही पुरूषों पर चलाना शुरू कर दिया।


पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में शनिवार को महागठबंधन की रैली हुई. रैली में सीमांचल ही नहीं बल्कि सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जैसे जिलों से लोगों को लाया गया था। रैली में महिलाओं के लिए अलग स्थान बनाया गया था लेकिन उस क्षेत्र में कई पुरूष घुस गये। कुछ देर बाद महिलाओं से बदतमीजी शुरू हो गयी। कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया।


महिलाओं ने इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से मदद की गुहार लगायी लेकिन पुलिसकर्मियों ने कुछ नहीं किया। कुछ देर बाद महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने जिन डंडों में पार्टियों के झंडे लगे थे, उन्हें निकाला औऱ पुरूषों पर चलाना शुरू कर दिया। इससे वहां भगदड़ की स्थिति बन गयी। महिलाओं का रौद्र रूप देखकर तमाम पुरूष वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।


महिलाओं ने मीडिया के सामने जमकर गुस्सा निकाला। उन्होंने कहा कि क्या उन्हें दूर-दूर से बुला कर इसलिए लाया गया है कि उनके साथ बदतमीजी हो। एक महिला ने कहा कि मंच से गुंडागर्दी खत्म करने की बात हो रही है और रैली में ही गुंडागर्दी हो रही है। महिला ने कहा कि क्या ऐसे ही सरकार चलेगी?





रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता