ब्रेकिंग
Bihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगेबिहार में मोटरवाहन टैक्स बढ़ा, दोपहिया वाहनों पर अब 9 से 13 फीसदी तक लगेगा कर; अधिसूचना जारीBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगेबिहार में मोटरवाहन टैक्स बढ़ा, दोपहिया वाहनों पर अब 9 से 13 फीसदी तक लगेगा कर; अधिसूचना जारी

'महा दानवराज! महा राक्षसराज....! नवादा में दलितों के घर फूंके जाने पर फूटा तेजस्वी का गुस्सा, कहा - नीतीश कुमार के राज में बिहार में आग ही आग

PATNA : बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नवादा जिले में अनुसूचित जाति के लोगों के घरों को जलाने की घटना पर प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने इस घटना का उल्लेख क

'महा दानवराज! महा राक्षसराज....! नवादा में दलितों के घर फूंके जाने पर फूटा तेजस्वी का गुस्सा, कहा -  नीतीश कुमार के राज में बिहार में आग ही आग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नवादा जिले में अनुसूचित जाति के लोगों के घरों को जलाने की घटना पर प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने इस घटना का उल्लेख करते हुए इसे महा जंगलराज से आगे महा दानवराज और महा राक्षसराज की संज्ञा भी दी है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार में सहयोगी एनडीए को भी चेताया है।


दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार और एनडीए  पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने इसे महा जंगलराज, महा दानवराज, महा राक्षसराज, बताया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लेकर कहा है कि बिहार में आग ही आग है। उन्होंने जदयू और उसके सहयोगी दल पर सवाल भी उठाया।


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार देर रात ही अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए पर जमकर भड़ास निकाली।उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- महा जंगलराज! महा दानवराज! महा राक्षसराज! नवादा में दलितों के 100 से अधिक घरों में लगाई आग। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के राज में बिहार में आग ही आग। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेफिक्र, NDA (एनडीए) के सहयोगी दल बेखबर! गरीब जले, मरे-इन्हें क्या? दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा।


मालुम हो कि नवादा जिले में बुधवार रात एक बड़ी खबर सामने आई थी। जानकारी के अनुसार, यहां कृष्णा नगर में करीब दो दर्जन से अधिक घरों को जला दिया गया था। ये घर अनुसूचित जाति के लोगों के थे। आरोप है कि इलाके के दबंगों ने इन घरों को जलाया है। पीड़ितों का कहना था कि करीब 50 से 60 घर जलाए गए हैं। 


वहीं, तेजस्वी यादव ने दावा किया कि करीब 100 घर जलाए गए हैं। इधर, प्रशासन की ओर से कहा गया है कि करीब 2 दर्जन घरों में आग लगी थी। हालांकि, इस घटना के बाद कृष्णा नगर इलाके में माहौल को संभालने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने करीब 10 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।