ब्रेकिंग
अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦विप के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह की हो गई फजीहत, लिपिक निजी सहायक और डाटा इंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति रद्द✦छठ के बाद घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 13 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

माधव आनंद ने RLSP से दिया इस्तीफा, कहा.. कुशवाहा सिर्फ अपने लिए सोचते हैं

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. आरएलएसपी के प्रधान महासचिव माधव आनंद ने आरएसएसपी से इस्तीफा दे दिया है. इसे उपेंद्र कुशवाहा को एक और बड़ा झटका लगा है. एक सप्ताह क

माधव आनंद ने RLSP से दिया इस्तीफा, कहा.. कुशवाहा सिर्फ अपने लिए सोचते हैं
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. आरएलएसपी के प्रधान महासचिव माधव आनंद ने आरएसएसपी से इस्तीफा दे दिया है. इसे उपेंद्र कुशवाहा को एक और बड़ा झटका लगा है. एक सप्ताह के अंदर आरएलएसपी के कई नेता कुशवाहा का साथ छोड़ चुके हैं.

माधव आनंद ने उपेंद्र कुशवाहा पर बड़ा आरोप लगाया है. माधव आनंद ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने सिर्फ उनका इस्तेमाल किया हैं. कुशवाहा सिर्फ अपने ही बारें में सोचते हैं. पार्टी के नेताओं के बारे में वह कभी भी नहीं सोचते हैं. इसके कारण ही मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. मेरे लिए आरजेडी से लेकर कई दलों के रास्ते खुले हुए हैं. एक दो दिनों के अंदर वह आगे की रणनीति पर खुलासा करेंगे. 

कल रात तेजस्वी से मिलने पहुंचे थे माधव आनंद

आरएलएसपी  के महासचिव माधव आनंद देरे रात तेजस्वी यादव से मिलने के लिए राबड़ी देवी के आवास पहुंचे थे. माधव आनंद ने तेजस्वी से मुलाकात पर कहा कि तेजस्वी से मेरा व्यक्तिगत संबंध हैं. मेरा आना जाना लगा रहता है. यह बात उपेंद्र कुशवाहा को भी पता है. इस मुलाकात के बाद ही माधव आनंद ने इस्तीफा दे दिया है. बता दें कि महागठबंधन में रहने के दौरान से ही तेजस्वी यादव कुशवाहा को झटका दे रहे हैं. कुशवाहा के मुलाकात के बाद ही उनके पार्टी के नेता को आरजेडी में तेजस्वी ने शामिल करा दिया था. इसके अलावे प्रदेश अध्यक्ष को भी तीन दिन पहले पार्टी में शामिल करा दिया है. इसके अलावे भी कई नेता साथ छोड़ चुके हैं.