ब्रेकिंग
पत्नी और ससुरालवालों से नाराज होकर 55 फीट ऊंचे टंकी पर चढ़ गया दामाद, मधुमक्खियों के हमले के बाद लगाने लगा मदद की गुहार सूरत में बड़ा हादसा: सरकारी बस की टक्कर में 5 की दर्दनाक मौत, 10 से अधिक लोग घायल सास अच्छी हो तो बहू भी बन जाती है श्रवण कुमार: 90 वर्षीय सास की इच्छा पूरी करने निकल पड़ी बहू, सिर पर टब में बिठाकर कराई 252 KM की परिक्रमाजमुई में युवक ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान, दरवाजा तोड़कर पुलिस ने निकाला शवकिरायेदार निकला शराब तस्कर! जहानाबाद के शिक्षक कॉलोनी से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामदपत्नी और ससुरालवालों से नाराज होकर 55 फीट ऊंचे टंकी पर चढ़ गया दामाद, मधुमक्खियों के हमले के बाद लगाने लगा मदद की गुहार सूरत में बड़ा हादसा: सरकारी बस की टक्कर में 5 की दर्दनाक मौत, 10 से अधिक लोग घायल सास अच्छी हो तो बहू भी बन जाती है श्रवण कुमार: 90 वर्षीय सास की इच्छा पूरी करने निकल पड़ी बहू, सिर पर टब में बिठाकर कराई 252 KM की परिक्रमाजमुई में युवक ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान, दरवाजा तोड़कर पुलिस ने निकाला शवकिरायेदार निकला शराब तस्कर! जहानाबाद के शिक्षक कॉलोनी से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद

मदन सहनी प्रकरण को लेकर मीसा भारती के दिल्ली आवास पर बढ़ी हलचल, भोला यादव पहुंचे लालू से मिलने

PATNA : मंत्री मदन सहनी प्रकरण को लेकर दिल्ली में आज सियासी गहमा गहमी बढ़ गई है. नीतीश कैबिनेट से इस्तीफे की पेशकश करने के बाद मंत्री मदन सहनी मुख्यमंत्री से मुलाकात किए बगैर

मदन सहनी प्रकरण को लेकर मीसा भारती के दिल्ली आवास पर बढ़ी हलचल, भोला यादव पहुंचे लालू से मिलने
First Bihar
3 मिनट

PATNA : मंत्री मदन सहनी प्रकरण को लेकर दिल्ली में आज सियासी गहमा गहमी बढ़ गई है. नीतीश कैबिनेट से इस्तीफे की पेशकश करने के बाद मंत्री मदन सहनी मुख्यमंत्री से मुलाकात किए बगैर शनिवार शाम पटना से दिल्ली चले गए. मदन सहनी के दिल्ली पहुंचते ही कयासों का बाजार गर्म हो उठा. फर्स्ट बिहार ने आपको सबसे पहले यह खबर बताते हुए दिखाया था कि कैसे मदन सहनी नीतीश सरकार के लिए परेशानी का सबब बन चुके हैं. दिल्ली में विपक्ष के एक बड़े नेता से मुलाकात की खबरें भी सामने आती रही और अब दिल्ली में आरजेडी सांसद मीसा भारती के आवास पर हलचल बढ़ गई है. 


सियासी गलियारे में लगातार यह चर्चा है कि मदन सहनी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर सकते हैं. हालांकि खुद मदन साहनी ने इस बाबत कुछ भी नहीं कहा है. मदन सहनी से संपर्क करना फिलहाल मुश्किल हो रहा है. बताया जा रहा है कि दिल्ली पहुंचने पर मदन सहनी बीती रात बिहार निवास पहुंचे तो थे लेकिन थोड़ी ही देर बाद वहां से किसी दूसरी जगह के लिए निकल गए. मदन सहनी दिल्ली में कहां ठहरे हुए हैं यह किसी को नहीं मालूम. आखिर दिल्ली पहुंचकर मंत्री मदन सहनी कौन सा गुल खिलाना चाहते हैं, इस बात का अबतक कुछ पता नहीं चल सका है. लेकिन इस वक्त जो ताजा खबर दिल्ली से आ रही है वह यह है कि आरजेडी के पूर्व विधायक और लालू यादव के बेहद करीबी भोला यादव पार्टी सुप्रीमो से मुलाकात करने मिसा भारती के आवास पहुंचे हैं. 


मिसा भारती के आवास पहुंच कर उन्होंने लालू यादव से मुलाकात की है. इस मुलाकात पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है. हालांकि भोला यादव का कहना है कि वह अपनी पत्नी का इलाज कराने दिल्ली आए थे और इसी दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करने पहुंचे हैं. उधर मिसा भारती के आवास पर सुबह से मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ है. मदन सहनी से संपर्क करने की सभी कोशिशें बेकार साबित हो रही हैं.