ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत, खाई में गिरी तेज रफ्तार टैक्सीविक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण; जानिए.. क्या बोले?फर्जी रेप केस में थानेदार पर गिरी गाज, स्पेशल कोर्ट ने DGP और गृह सचिव को दिया यह निर्देश15 कंपनियां.. सेक्स रैकेट.., रिशु श्री मामले में पप्पू यादव ने लगाए गंभीर आरोप, बड़े नेताओं और रसूखदारों को लेकर किया यह दावाकेंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कटौती का किया एलान, इस दिन से लागू होगा फैसलादर्दनाक सड़क हादसे में ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत, खाई में गिरी तेज रफ्तार टैक्सीविक्रमशिला सेतु के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया निरीक्षण; जानिए.. क्या बोले?फर्जी रेप केस में थानेदार पर गिरी गाज, स्पेशल कोर्ट ने DGP और गृह सचिव को दिया यह निर्देश15 कंपनियां.. सेक्स रैकेट.., रिशु श्री मामले में पप्पू यादव ने लगाए गंभीर आरोप, बड़े नेताओं और रसूखदारों को लेकर किया यह दावाकेंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कटौती का किया एलान, इस दिन से लागू होगा फैसला

मानसून सत्र से पहले हुई पदाधिकारियों की बैठक, विधानसभा स्पीकर बोले..सदन बहुत ही शांतिपूर्ण माहौल में चलेगा और ऐतिहासिक होगा

PATNA: बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 24 जून से शुरू होकर पांच दिन यानी 30 जून तक चलेगा। इससे पूर्व आज बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों क

मानसून सत्र से पहले हुई पदाधिकारियों की बैठक, विधानसभा स्पीकर बोले..सदन बहुत ही शांतिपूर्ण माहौल में चलेगा और ऐतिहासिक होगा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 24 जून से शुरू होकर पांच दिन यानी 30 जून तक चलेगा। इससे पूर्व आज बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान विधानसभा स्पीकर ने मानसून सत्र को लेकर कई दिशा निर्देश पदाधिकारियों को दिए। विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि हर सत्र के पहले पदाधिकारियों की बैठक होती है। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाती है।


पदाधिकारियों की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बैठक में सुरक्षा से लेकर व्यवस्था तक की समीक्षा की जाती है। विधानमंडल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। वही जिस प्रश्नों का जवाब पिछले सत्र में नहीं मिल सका या अभी तक नहीं आया उनसे स्पष्टीकरण लेते हुए कार्रवाई से अवगत कराने की बात कही गयी है। ताकि शत प्रतिशत प्रश्नों का जवाब आना सुनिश्चित हो सके।


वही  ध्यानाकर्षण और तारांकित प्रश्नों का जवाब भी उपलब्ध कराये जाने की बात कही गयी है। मुख्य सचिव और संसदीय कार्य विभाग के अवर मुख्य सचिव को इसे लेकर निर्देशित किया गया है। हालांकि संसदीय कार्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेने की बात कही है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस बार सदन बहुत ही शांतिपूर्ण महौल में चलेगा और ऐतिहासिक होगा।


विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने यह भी कहा कि शिमला में पीठासीन अधिकारियों की बैठक हुई थी। जिसमें उत्कृष्ठ विधानसभा चयन कमिटी बनाने का फैसला लिया गया था। उस कमिटी का मैं भी सदस्य हूं। कमिटी में ऐसे विषय आए हैं कि कौन से विधानसभा को उत्कृष्ठ विधानसभा के रूप में लिया जाए। बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि आज हमने पदाधिकारीयों की बैठक में कहा कि एक सौ वर्ष का सफर विधान विधानसभा का हुआ है। 


स्पीकर ने कहा कि आज शत प्रतिशत प्रश्नों के जवाब आ रहे हैं। सदन बहुत अच्छे ढंग से चल रहा है। विधायकों और सरकार की संवेदनशीलता दिख रही है। हमने कहा कि इसे और बेहतर करे विधायिका पूरी मजबूती के साथ काम करें। ताकि चयन समिति में मुझे कुछ कहने की जरूरत ना पड़े। हमने सभी विधायकों के उत्कृष्ठ विधायक के संदर्भ में भी मापदंड के लिए एक कमिटी गठित कर रहे हैं इसकी चर्चा भी सदन में करेंगे।