ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, दिग्गज नेता ने छोड़ा हाथ का साथ; बीजेपी में होंगे शामिल

DESK: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को सभी राज्यों में झटके पर झटके मिल रहे हैं। यूपी और महाराष्ट्र के अलावे कई राज्यों में पार्टी के दिग्गज नेता कांग्रेस को अलविदा कह चुके हैं। अब

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, दिग्गज नेता ने छोड़ा हाथ का साथ; बीजेपी में होंगे शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को सभी राज्यों में झटके पर झटके मिल रहे हैं। यूपी और महाराष्ट्र के अलावे कई राज्यों में पार्टी के दिग्गज नेता कांग्रेस को अलविदा कह चुके हैं। अब पीएम मोदी के गढ़ गुजरात में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।


लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में पार्टी के दिग्गज नेता और कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर के पार्टी छोड़ने का एलान करने के बाद विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने इस्तीफा दे दिया है। खबर है कि ये दोनों नेता मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे।


अंबरीश डेर के बाद कांग्रेस विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने भी सोमवार को गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। कहा जा रहा है कि अर्जुन मोढवाडिया आगामी लोकसभा चुनाव के साथ होने वाले गुजरात विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगे।


बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होने के कांग्रेस आलाकमान के फैसले पर अर्जुन मोढवाडिया ने आपत्ति जताई थी और शीर्ष नेतृत्व को नसीहत भी दी थी। इसके बाद से ही उनके बीजेपी में जाने की अटकलें शुरू हो गई थी हालांकि उस वक्त उन्होंने ऐसी किसी भी बात से इनकार कर दिया था।