ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

लोकसभा चुनाव लड़ेगी रोहिणी आचार्य, सम्राट बोले ... लालू ने बेटी से किडनी लेने के बदले दी टिकट

PATNA :राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बिटिया रोहिणी आचार्य इस बार लोकसभा चुनाव मैदान में होंगी। ‘इंडिया’ अलायंस में सीट शेयरिंग की औपचारिक घोषणा

लोकसभा चुनाव लड़ेगी रोहिणी आचार्य, सम्राट बोले ... लालू ने बेटी से किडनी लेने के बदले दी टिकट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA :राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बिटिया रोहिणी आचार्य इस बार लोकसभा चुनाव मैदान में होंगी। ‘इंडिया’ अलायंस में सीट शेयरिंग की औपचारिक घोषणा के पहले ही आरजेडी की ओर से पार्टी उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर लिया गया है। इसके तहत यह निर्णय लिया गया है कि रोहणी छपरा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में होंगी। वहीं, रोहणी के नाम पर फाइनल मुहर लगने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि - लालू यादव ने उनसे भी सौदाबाजी कर लिया।


दरअसल,  किडनी डोनेट कर पिता को नई जिंदगी देने वाली रोहिणी आचार्य अब लालू की राजनीतिक विरासत संभालने के लिए तैयार हैं। सवह छपरा (सारण) से चुनाव मैदान में उतरेंगी। ऐसे में अब इसको लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि - लालू यादव ऐसे नेता हैं जो टिकट बेचने में माहिर खिलाड़ी हैं। लालू यादव तो अब अपनी बेटी तक को नहीं छोड़े तो बाकी के बारे में क्या कहा जा सकता है। 


सम्राट ने कहा कि- लालू यादव पहले अपनी बेटी से किडनी लिए उसके बाद जाकर रोहणी को टिकट दिया। यही है लालू यादव का परिचय वो टिकट बचने में माहिर हैं और उनसे बड़ा सौदाबाज शायद ही कोई है। जो इंसान अपनी बेटी को भी नहीं छोड़ता हो उसी का नाम है लालू यादव। अब इससे अधिक लालू यादव के बारे में क्या ही कहा जा सकता है। 


आपको बताते चलें कि,सिंगापुर में रहने वाली रोहिणी के चुनाव लड़ने के कयास कई दिनों से लगाए जा रहे थे, लेकिन अब लालू परिवार के तरफ से इसकी पुष्टि कर दी है। रोहिणी को छपरा सीट से चुनाव मैदान में नजर आएंगी।  छपरा लालू यादव की कर्म भूमि है और रोहिणी भी अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत वहीं से करना चाहती हैं। लालू-राबड़ी और तेजस्वी भी रोहिणी को चुनाव लड़ने के लिए हौसला बढ़ा रहे हैं।