ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए मुक्केबाज विजेंदर सिंह ; हरियाणा से लेकर दिल्ली तक बीजेपी को चुनावी लाभ मिलने का अनुमान

DESK : ओलम्पिक में कांस्य पदक जितने वाले भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह बुधवार को भाजपा की चुनावी रिंग में उतर गए हैं। इस मुक्केबाज के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी को न स

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका,  BJP में शामिल हुए मुक्केबाज विजेंदर सिंह ; हरियाणा से लेकर दिल्ली तक बीजेपी को चुनावी लाभ मिलने का अनुमान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : ओलम्पिक में कांस्य पदक जितने वाले भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह बुधवार को भाजपा की चुनावी रिंग में उतर गए हैं। इस मुक्केबाज के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी को न सिर्फ हरियाणा में बल्कि दिल्ली में भी बड़े चुनावी लाभ की बातें कही जा रही है। विजेंदर सिंह हरियाणा के भिवानी के ही रहने वाले हैं औैर जाट समुदाय से आते हैं। ऐसे में भाजपा के खिलाफ जाटों की नाराजगी की जो चर्चाएं चल रही हैं, उससे निपटने में भी पार्टी को अब मदद मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं। 


दरअसल, विजेंदर सिंह ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सदस्यता हासिल की थी और साउथ दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। हालांकि उस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अब उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। जबकि, हाल ही में विजेंदर सिंह ने किसान आंदोलन और दिल्ली में धरना देने वाली महिला पहलवानों का खुलकर समर्थन किया था। उन्होंने महिला पहलवानों के समर्थन में काफी कुछ कहा था। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले उनके पाला बदलने से लोगों में थोड़ी हैरानी भी देखी जा रही है। 


वहीं, भाजपा का मेंबरशीप लेने के बाद बुधवार को विजेंदर सिंह ने कहा कि भाजपा में आना मेरे लिए घर वापसी जैसा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में खिलाड़ियों को जो मान-सम्मान मिला है, वह अहम है। मैं चाहूंगा कि इस पार्टी में रहकर मैं खिलाड़ियों को सम्मान दिला सकूंगा। आज जब हम विदेशों में खेलने जाते हैं तो अलग ही माहौल होता है।  


बताते चलें कि,  विजेंदर सिंह की भाजपा में एंट्री चौंकाने वाली है। विगत मंगलवार की रात तक विजेंदर राहुल गांधी के ट्वीट्स को रिट्वीट कर रहे थे। ऐसे में अचानक उनके भाजपा में शामिल होने की खबर कांग्रेस के लिए भी चौंकाने वाली है। विजेंदर सिंह को वर्ष 2019 के लोकसभा  चुनाव में दक्षिण दिल्ली सीट से भाजपा के रमेश बिधूड़ी के हाथों शिकस्त मिली थी।