ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू और तेजस्वी के खिलाफ आज होगी सुनवाई, 7 सितंबर को दाखिल की गई थी पहली पूरक चार्जशीट

PATNA : लैंड फॉर जॉब केस में आज ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट पर पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे जो बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ अन्य लोगों पर सुनवाई

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू और तेजस्वी के खिलाफ आज होगी सुनवाई, 7 सितंबर को दाखिल की गई थी पहली पूरक चार्जशीट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लैंड फॉर जॉब केस में आज ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट पर पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे जो बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ अन्य लोगों पर सुनवाई आज यानी 13 सितंबर को होनी है। उनके साथ 8 अन्य लोगों को लिए बेहद अहम है, क्योंकि आज इनसे जुड़े जमीन के बदले नौकरी केस में दिल्ली अदालत में सुनवाई है।


दरअसल, दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट को लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी की ओर से दाखिल की गई इससे पहले की पूरक चार्जशीट पर संज्ञान लेना था, जिसे उस समय टाल दिया गया था। अब इस मामले में विशेष न्यायाधीश विशाल गोगेन ने आज 13 सितंबर को फैसला सुनाने के आदेश दिया था। लिहाजा आज इस सुनवाई से संबंधित लालू प्रसाद यादव उनके बेटे तेजस्वी यादव सहित अन्य के लिए फैसले वाला दिन होगा।


मालूम हो कि, इससे पहले 17 अगस्त को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। ईडी ने पहली पूरक चार्जशीट 6 अगस्त को दाखिल की थी, जिसमें चार्जशीट में ईडी ने 11 लोगों को आरोपी बनाया है। इस चार्जशीट में 96 दस्तावेजों को सबूत के रूप में पेश किया गया है। इससे पहले  6 जुलाई को कोर्ट ने ईडी को चार्जशीट दाखिल करने के लिए 6 अगस्त तक का समय दिया था। जिसके बाद 7 सितंबर को पहली पूरक चार्जशीट दाखिल की गई थी।


उधर, 6 जुलाई को सुनवाई के दौरान ईडी के ज्वायंट डायरेक्टर ने कोर्ट के सामने कहा था कि ये मामला काफी संवेदनशील है। साथ ही उन्होंने कोर्ट को भरोसा दिलाया था कि ईडी तय समय पर आरोप पत्र दाखिल कर देगी। उन्होंने बताया था कि इस मामले में जांच अभी चल रही है। जिसके बाद कोर्ट ने ईडी से कहा था कि जांच को पूरी करने के लिए एक समय सीमा होना चाहिए।


गौरतलब हो कि इस मामले में कोर्ट ने 7 मार्च को राबड़ी देवी, मीसा भारती, हीमा यादव और ह्रदयानंद चौधरी को नियमित जमानत दे दी थी। 27 जनवरी को कोर्ट ने इस मामले में ईडी की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। इसके बाद अभी तक यह मामला लगातार जारी है। लिहाजा अब देखना यह है कि इस मामले में कोर्ट क्या फैसला सुनाती है।