ब्रेकिंग
असिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामने

Land For Job Case: पटना के ED दफ्तर पहुंचीं राबड़ी देवी, थोड़ी देर में लैंड फॉर जॉब केस में होगी पूछताछ

Land For Job Case: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में आज तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद की पत्नी पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनके बेटे तेजप्रताप यादव

Land For Job Case
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Land For Job Case: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में आज तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद की पत्नी पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनके बेटे तेजप्रताप यादव से ईडी आज पूछताछ करेगी। पटना स्थित ईडी दफ्तर में दोनों से पूछताछ होगी। ईडी के समन पर राबड़ी देवी ईडी दफ्तर पहुंचीं है। थोड़ी ही देर बाद ईडी की टीम उनसे पूछताछ शुरू करेगी।


दरअसल, लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी की टीम ने लालू परिवार को समन भेजकर पटना स्थित दफ्तर बुलाया था। ईडी के समन पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पहुंचीं हैं। उनके साथ लालू प्रसाद की बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र की आरजेडी सांसद मीसा भारती भी ईडी कार्यालय पहुंची हैं, जहां थोड़ी देर बाद ईडी की टीम राबड़ी देवी से पूछताच करेगी। ईडी दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद हैं और समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं।


लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी आज दोपहर में तेजप्रताप यादव से पूछताछ करेगी। वहीं, ईडी कल पटना में लालू यादव से भी पूछताछ कर सकती है। इससे पहले, 29 जनवरी को ईडी ने लालू यादव से 10 घंटे तक पूछताछ की थी, जबकि पिछले साल 30 जनवरी को तेजस्वी यादव से भी 8 घंटे तक पूछताछ की गई थी। आज राबड़ी देवी और तेजप्रताप से ईडी तीखे सवाल पूछेगी।


लैंड फॉर जॉब स्कैम के तहत सीबीआई का आरोप है कि लालू प्रसाद यादव ने 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए बड़ा घोटाला किया। इसके तहत रेलवे में नौकरी देने के नाम पर लालू परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन और प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराई गई। इन जमीनों के बदले मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर जैसे जोनों में बड़े पैमाने पर नौकरियां दी गईं। 


आरोप के अनुसार, लालू परिवार ने बिहार में 1 लाख स्क्वायर फीट से ज्यादा जमीन महज 26 लाख रुपए में हासिल की थी, जबकि उस समय के सरकारी दर के अनुसार, जमीन की कीमत करीब 4.39 करोड़ रुपए थी। इन जमीनों के अधिकतर मामलों में मालिकों को कैश में भुगतान किया गया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता