ब्रेकिंग
Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा

लालू यादव को मिली बड़ी राहत, CBI कोर्ट ने सिंगापुर में इलाज कराने की दी इजाज़त

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी अच्छी खबर है। लालू के सिंगापुर में इलाज का रास्ता साफ़ हो गया है। सोमवार को लालू यादव के पासपोर्ट के नवीकरण की अनुमति मिल गई है

लालू यादव को मिली बड़ी राहत, CBI कोर्ट ने सिंगापुर में इलाज कराने की दी इजाज़त
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी अच्छी खबर है। लालू के सिंगापुर में इलाज का रास्ता साफ़ हो गया है। सोमवार को लालू यादव के पासपोर्ट के नवीकरण की अनुमति मिल गई है, जिसके बाद अब वे जल्द ही इलाज के लिए सिंगापुर जा सकते हैं। 



चारा घोटाला मामले की सुनवाई कर रही पटना के व्यवहार न्यायालय स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अदालत ने सोमवार को लालू प्रसाद को उनके पासपोर्ट के नवीकरण की परमिशन दे दी है। दरअसल, लालू के वकील सुधीर कुमार सिन्हा ने न्यायाधीश महेश कुमार की अदालत में लालू के पासपोर्ट के नवीकरण कराने की परमिशन मांगी थी, ताकि वे सिंगापुर जाकर बेहतर इलाज ले सके। 



आपको बता दें, चारा घोटाला का एक मामला पटना की विशेष अदालत में लंबित है। इसमें लालू प्रसाद यादव को भी आरोपित करार किया गया है। इस मामले को लेकर 10 अगस्त को अगली सुनवाई होने वाली है। 



आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव पिछले दिनों पटना के आवास में सीढ़ियों से गिर गए थे। इस दौरान उनके कमर और कंधे में चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बावजूद उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव जारी थी, जिसके बाद लालू को दिल्ली ले जाया गया। हालांकि अब उन्हें दिल्ली एम्स से भी छुट्टी दे दी गई है और लालू की तबीयत में पहले से काफी सुधार भी आया है। 





टैग्स