ब्रेकिंग
जमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

लालू यादव के चक्रव्यूह में फंसे नीतीश, बोली BJP ... मार्च के बाद सीएम का सत्ता से हटाना तय

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमों लालू यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनकी दो बहनों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। ये मामला भी भ्रष्टाचार से जुड़ा है। इस

लालू यादव के चक्रव्यूह में फंसे नीतीश, बोली BJP ... मार्च के बाद सीएम का सत्ता से हटाना तय
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमों लालू यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनकी दो बहनों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। ये मामला भी भ्रष्टाचार से जुड़ा है। इसमें लालू यादव के अलावा, उनके बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और 2 बेटियां चंदा यादव और रागिनी यादव भी आरोपियों में शामिल हैं। यह मामला रेलवे प्रोजेक्ट्स के आवंटन में भ्रष्टाचार से जुड़ा है। जिसके बाद इसको लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, हमलोग साथ आए हैं इसलिए ऐसा हो रहा है। जिसके बाद अब सीएम के इस बयान पर बिहार विधानसभा के नेता विरोधी दल ने जोरदार हमला बोला है। 


बिहार विधानसभा के नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, मुख्यमंत्री आज दर्द बता रहें हैं कि, एक साथ आने से ऐसा हो रहा है तो उन्हें एक साथ होने के लिए कहा किसने था। इस उदेश्य कि पूर्ति के लिए वो उनके साथ गए हैं। सीएम भ्रष्टाचारी को बचाने के लिए राजद के साथ गए हैं। ये साथ एक मंच पर इसलिए घबराहट में जुटे, क्यूंकि पीएम ने कहा था कि अब देश में भ्रष्टाचारी की दाल नहीं गलने वाली है। इसको लगा कि हम भी तो कुछ गलत किए ही है इसलिए वो उस तरफ चले गए। 


वहीं, उन्होंने सीएम नीतीश द्वारा आगामी 5 जनवरी से यात्रा पर निकलने वाले सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, नीतीश कुमार हमेशा पिकनिक मनाने के लिए यात्रा और निकलते हैं. यदि उनके अंदर सही में ताकत और हिम्मत हैं तो राज्य के अंदर शराब पीड़ित परिवार ,अपराध से पीड़ित परिवार के लोगो से जाकर मुलाक़ात करें। नीतीश  कुमार हमेशा अपने फ़ायदे को लेकर यात्रा करते है। उनको यह मालूम चल गया है कि मार्च के महीने में उनकी सत्ता जाने वाली है। इस बार मार्च महीने में नीतीश कुमार को हटाने की तैयारी राजद कर रही है। अब मार्च बाद नीतीश कुमार का सता से हटाना तय हैं। 


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार अपनी सता किसी और को देने के लिए बिहार के गरीब लोगों की राशि से 350 करोड़ में  हेलीकाप्टर और विमान ख़रीदने में करने वाले हैं। दरअसल, नीतीश कुमार राजद सुप्रीमों लालू यादव के चक्रव्यूह में फंस गए हैं। इसलिए वो इस तरह का काम कर रहे हैं। लालू परिवार के दबाव के आगे नीतीश को झुकना मजबूरी हो गया है। एसे में सीएम नीतीश अपने भतीजे और लालू के युवराज को सत्ता देने के लिए यह तेयारी कर रहे हैं। अब बिहार कि जनता इनके इस पुरे कारनामे को समझ रही है। जल्द ही इनके इस कारनामें का अंजाम मिलने वाला है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता