ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

Bihar Politics: ‘बिहार में झूठ और जुमलों की बरसात होगी’ पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले लालू का तीखा तंज

Bihar Politics: भागलपुर में प्रधानमंत्री आज 20 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं. पीएम के बिहार पहुंचने से पहले विरोधियों के हमले तेज हो गए हैं.

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं। भागलपुर में प्रधानमंत्री किसानों के लिए कई योजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी के बिहार पहुंचने से पहले सियासत गरमा गई है। तेजस्वी यादव के साथ साथ उनके पिता लालू प्रसाद ने भी पीएम मोदी के दौरे को लेकर तीखा तंज किया है।


पीएम मोदी के बिहार दौरे पर तंज करते हुए आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री आज बिहार में है इसलिए आज बिहार में झूठ और जुमलो की बरसात होगी। चुनावी वर्ष है इसलिए लोगों को भ्रमित करने के लिए केंद्र की देशभर की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन अब दिखावटी रूप से बिहार से होगा लेकिन बिहार को कुछ नहीं मिलेगा, ना ये देंगे”।


इससे पहले रविवार को दिल्ली रवाना होने से पहले लालू प्रसाद ने पटना एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर तंज किया था। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने जब लालू प्रसाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे और किसानों को मिलने वाली सौगात पर सवाल किया था, तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि, "अच्छा है आ रहे हैं, अभी तक नहीं दिए थे तो अब देंगे, अच्छा है।


बता दें कि लालू प्रसाद को रूटीन चेकअप कराना है, इसलिए वह दिल्ली गए हैं। उनके साथ तेजस्वी यादव और मीसा भारती भी दिल्ली रवाना हुए हैं। पीएम मोदी भागलपुर से आज किसान सम्मान निधी की 19वीं किस्त जारी करेंगे। इसके साथ ही करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात किसानों के साथ साथ बिहार के लोगों को देने वाले हैं। पीएम मोदी के बिहार दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता