ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

लालू परिवार पर बढ़ा संकट, पटना-दिल्ली सहित 15 से ज्यादा ठिकानों पर सीबीआई की रेड

PATNA: रेलवे घोटाला मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के 15 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी सुबह 6 बजे से चल रही है। पटना स्थित राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई के 3 सदस्यों की टीम छापे

लालू परिवार पर बढ़ा संकट, पटना-दिल्ली सहित 15 से ज्यादा ठिकानों पर सीबीआई की रेड
First Bihar
2 मिनट

PATNA: रेलवे घोटाला मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के 15 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी सुबह 6 बजे से चल रही है। पटना स्थित राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई के 3 सदस्यों की टीम छापेमारी कर रही है। राबड़ी देवी से सीबीआई के अधिकारी पूछताछ कर रहे है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री को कानूनी सलाह देने के लिए दो वकील 10 सर्कुलर रोड़ स्थित उनके आवास पर पहुंचे है।


लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से उनके सरकारी आवास पर पूछताछ हो रही है। आरआरबी में हुई गड़बड़ी और नौकरी के बदले जमीन को लेकर सीबीआई की टीम ने लालू परिवार के ठिकानों पर छापेमारी की है। दिल्ली स्थित मीसा भारती के आवास पर भी सुबह से सीबीआई की छापेमारी कर रही है, यहां आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव से आरआरबी भर्ती में गड़बड़ी को लेकर सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है।


सीबीआई के सूत्रों के अनुसार रेलवे नौकरी घोटाले के लिए जमीन से जुड़े मामले में एक नया मामला दर्ज किया गया है। सीबीआई की टीम इस मामले को लेकर लालू परिवार के कई ठिकानों पर छापेमारी कर जानकारी ले रही है। इस पूरे घटना के दौरान लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष बिहार से दूर लंदन में है, जहां भारत की विपक्षी राजनीति का भविष्य विषय पर व्याख्यान देना है।

टैग्स