ब्रेकिंग
दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईदरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाई

लालू को आ गयी शोले फिल्म की याद, वीरु की अंदाज में बिहार सरकार को मारा ताना

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को शोले फिल्म की याद आ गयी है। शोले के वीरु यानि धर्मेन्द के वाले अंदाज में लालू यादव ने बिहार सरकार को ताना मारा है। लालू यादव ने बिल

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को शोले फिल्म की याद आ गयी है। शोले के वीरु यानि धर्मेन्द के वाले अंदाज में लालू यादव ने बिहार सरकार को ताना मारा है। लालू यादव ने बिल्कुल नये अंदाज में ट्वीट कर  बिहार की पन्द्रह साल की एनडीए सरकार को घेरा है।


आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार की एनडीए सरकार पर हमला बोला है। लालू यादव ने ट्वीट कर 15 साल की एनडीए सरकार पर बिल्कुल अनोखे ही अंदाज में हमला बोला है। लालू ने ट्वीट कर लिखा है कि '15 साल से एनडीए बिहार को पीसिंग पीसिंग एंड पीसिंग, जनता क्राइंग क्राइंग एंड क्राइंग' । बस इतने कम शब्दों में ही लालू यादव ने जहां बिहार सरकार पर हमला भी बोला तो शोले फिल्म की भी याद दिला दी।


अपने अनोखे अंदाज की राजनीति के लिए जाने जाने वाले आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने यहां शोले फिल्म के वीरु यानि धर्मेन्द्र के डॉयलग का सहारा लिया है। अपने समय की बहुचर्चित फिल्म और एक दौर में कमाई के सारे रिकार्ड तोड़ने वाली शोले फिल्म का एक-एक डॉयलग आज तक लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता है। फिल्म के एक सीन में वीरु पानी की टंकी की छत पर शराब पीकर चढ़ जाता है और बसंती(हेमा मालिनी) से शादी करने की बात करने लगता है और उस दौरान वह बसंती की मौसी ( लीला मिश्रा) से कहता है कि मौसी अगर बसंती से मेरी शादी नहीं की तो कूद जाऊंगा मर जाऊंगा सुसाइट!!!!!!!!! मौसी गोइंग जेल एंड चक्की पीसिंग एंड पीसिंग । ये सीन और डॉयलग आज भी दर्शकों के जेहन में बसा हुआ है।


आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव  रांची के रिम्स में एडमिट है। वहां से वह बिहार की राजनीति पर पैनी नजर रखते हैं। लालू यादव सरकार पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं चूकते हालांकि पिछले कुछ दिनों में लालू यादव ज्यादातर कोरोना से लोगों को बचाव का संदेश देते दिखे थे। काफी दिनों बाद उन्होनें बिहार सरकार पर पॉलिटिकल अटैक किया है। लालू ने शोले के डॉयलग के तर्ज पर बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है।सरकार को उन्होनें पूरी तरह अक्षम बताते हुए एनडीए के 15 साल के शासनकाल में बिहार की जनता दुख तकलीफों की चक्की में पिस कर कराह रही है। 

-



टैग्स