ब्रेकिंग
मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण

RJD के पूर्व विधायक भोला यादव दिल्ली में गिरफ्तार, 4 ठिकानों पर CBI की छापेमारी

DARBHANGA: लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी आरजेडी पूर्व विधायक भोला यादव को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। सीबीआई ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए भोला यादव को गिरफ्तार किया है। इसके

RJD के पूर्व विधायक भोला यादव दिल्ली में गिरफ्तार, 4 ठिकानों पर CBI की छापेमारी
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA: लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी आरजेडी पूर्व विधायक भोला यादव को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। सीबीआई ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए भोला यादव को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दरभंगा, पटना सहित उनके चार ठिकानों पर छापेमारी भी चल रही है। मामला नौकरी के बदले जमीन और आईआरसीटीसी स्कैम का है। 


इस मामले में पहले भोला यादव को हिरासत में लिया गया था। लेकिन अब जो ताज़ा जानकारी फर्स्ट बिहार के पास आ रही है, उसके मुताबिक़ भोला यादव को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें, चार दिन पहले सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया था।


आपको बता दें, लालू यादव के केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान भोला यादव लालू के ओएसडी भी रहे। ज्ञात हो कि उसी समय रेलवे में भर्ती घोटाला हुआ था। मामला भर्ती घोटाले का है। आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते नौकरी के बदले में जमीन और प्लॉट लिए गए थे। इसी मामले में सीबीआई ने जांच के बाद पिछले दिनों लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा यादव, हेमा यादव और कुछ ऐसे उम्मीदवारों पर केस दर्ज किया है। 


टैग्स