ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में अफसरों से परेशान विधायक! फोन तक नहीं उठाते अधिकारी, स्पीकर ने बैठक में सुनाई खरी-खरी✦Bihar News: 125 बीघा जमीन, 73.5 लाख कैश और 38 बैंक खाते! बिहार के माफिया भगत यादव के ठिकानों पर EOU का बड़ा एक्शन✦Bihar News: बिहार के 13 जिलों से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! शुरू हुई सीधी बस सेवा, 1615 रुपये से किराया, जानें रूट और टिकट बुकिंग का तरीका✦Bihar News: कॉमेडियन यश माहेश्वरी की गिरफ्तारी के लिए जयपुर-दिल्ली में छापेमारी, पटना लाने की तैयारी में पुलिस✦पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 35 साल बाद बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के बेटे समेत दो दोषी करार✦Bihar News: बिहार में अफसरों से परेशान विधायक! फोन तक नहीं उठाते अधिकारी, स्पीकर ने बैठक में सुनाई खरी-खरी✦Bihar News: 125 बीघा जमीन, 73.5 लाख कैश और 38 बैंक खाते! बिहार के माफिया भगत यादव के ठिकानों पर EOU का बड़ा एक्शन✦Bihar News: बिहार के 13 जिलों से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! शुरू हुई सीधी बस सेवा, 1615 रुपये से किराया, जानें रूट और टिकट बुकिंग का तरीका✦Bihar News: कॉमेडियन यश माहेश्वरी की गिरफ्तारी के लिए जयपुर-दिल्ली में छापेमारी, पटना लाने की तैयारी में पुलिस✦पूर्व सांसद नगीना राय हत्याकांड में 35 साल बाद बड़ा फैसला, पूर्व विधायक के बेटे समेत दो दोषी करार

BIHAR NEWS: लालू को भारत रत्न दिये जाने की मांग, पटना में लगाया गया पोस्टर

PATNA: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार ने मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने के बाद अब राजद सुप्रीमो

 BIHAR NEWS: लालू को भारत रत्न दिये जाने की मांग, पटना में लगाया गया पोस्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार ने मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने के बाद अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को इस सबसे बड़े सम्मान से नवाजे जाने की मांग की जा रही है। आरजेडी कार्यालय के बाहर और पटना के चौक चौराहे पर पोस्टर लगाकर यह मांग की गयी है। 


राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की मांग अब बिहार में उठने लगी है। लालू को कुछ लोग गरीबों का मसीहा कहकर पुकारते हैं तो वही अब उनके पार्टी के नेता उन्हें भगवान कहकर संबोधित कर रहे हैं। भारत सरकार से अपने आदरणीय नेता के लिए राजद नेता ने यह मांग की है। सामाजिक न्याय के नेता एवं बिहार के आवाज माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्रीलालू प्रसाद यादव जी को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की मांग की गयी है। 


आरजेडी अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव रंजीत रजक कहना है कि दबे कुचले के आवाजों को बुलंद करने का काम हमारे नेता लालू प्रसाद किया हैं। पहले संविधान होने के बाद भी हक हकदार की बात नहीं कर सकते थे लेकिन हमारे भगवान लालू प्रसाद यादव वैसे वंचित समाज को उठाने का काम किये हैं। राजद नेता ने कहा कि पहले सरकारी कार्यालय में कोई काम कर्मचारी नहीं करता था तब लोग कहते थे कि जाकर लालू जी को बताते हैं उन्ही से शिकायत करते हैं। लालू का नाम सुनते ही कर्मचारी तुरंत काम करता था लेकिन आज फिर पहले वाली स्थिति उत्पन्न हो गयी है आज सरकारी कार्यालयों में लोगों का काम नहीं होता है।