ब्रेकिंग
सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरसीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपर

ललन सिंह तुरंत नीतीश का साथ छोड़ कर भागेंगे: सुशील मोदी का दावा, नीतीश के सन्यास का समय शुरू

PATNA: बीजेपी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बड़ा दावा किया है. मोदी ने कहा है कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एक घंटे में नीतीश कुमार का साथ छोड़ कर भा

ललन सिंह तुरंत नीतीश का साथ छोड़ कर भागेंगे: सुशील मोदी का दावा, नीतीश के सन्यास का समय शुरू
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बीजेपी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बड़ा दावा किया है. मोदी ने कहा है कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एक घंटे में नीतीश कुमार का साथ छोड़ कर भाग खड़े होंगे. उन्हें बस एक ऑफर देने की जरूरत है. सुशील मोदी ने कहा कि अब नीतीश के साथ कोई नहीं रह गया है. उपेंद्र कुशवाहा ने आज पहला विद्रोह कर दिया है, अब नीतीश के सन्यास लेने की उलटी गिनती शुरू हो गयी है.


ललन सिंह तुरंत नीतीश को छोड़ कर भागेंगे

सुशील मोदी ने कहा कि ललन सिंह को बीजेपी ने अगर ऑफर दे दिया तो वे सबसे पहले नीतीश को छोड़ कर निकल लेंगे. मोदी ने कहा कि अगर भाजपा ललन सिंह को केंद्र में मंत्री बनाने का ऑफर दे दे तो वे बिना कोई देरी किये नीतीश का साथ छोड़ेंगे. बीजेपी ने उन्हें मंत्री बनाने से इंकार कर दिया तभी वे नीतीश कुमार के साथ हैं. सुशील मोदी ने कहा कि इससे पहले भी ललन सिंह नीतीश कुमार को छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं. 


कुशवाहा के विद्रोह के बाद उलटी गिनती शुरू

सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में नई पार्टी के गठन की घोषणा जदयू में पहला विद्रोह है. इसके साथ ही नीतीश कुमार के संन्यास  लेने की उलटी गिनती शुरू हो गई. मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी को विश्वास में लिए बिना राजद के तेजस्वी प्रसाद यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया , जिससे जदयू का कोई विधायक संतुष्ट नहीं है. ये अलग बात है कि जदयू के विधायक विधानसभा की सदस्यता छिन जाने के डर से नीतीश के खिलाफ बोल नहीं पा रहे , लेकिन तेजस्वी यादव को नेता मानने के लिए कोई तैयार नहीं है. जेडीयू के विधायक ही नहीं बल्कि तेजस्वी यादव या लालू परिवार के किसी व्यक्ति को बिहार की जनता भी स्वीकार नहीं करेगी। 


सुशील मोदी ने कहा कि बिहार के अतिपिछड़ा और लव-कुश समाज ने 15 साल तक कुशासन, हत्या-बलात्कार और फिरौती के लिए अपहरण का जो भयानक दौर देखा है, उसे वह भूल नहीं सकता. लालू-राबड़ी के बेटे तेजस्वी यादव परिवार से अलग नहीं हैं. विडम्बना ये है कि जिस परिवार के भ्रष्ट राजपाट के विरुद्ध भाजपा के साथ मिल कर जदयू लड़ता रहा, उसी कुनबे के राजकुमार को नीतीश कुमार अपना उत्तराधिकारी बता रहे हैं. सुशील मोदी ने कहा है कि  मुख्यमंत्री अब काफी कमजोर हो चुके हैं. वे जदयू में विद्रोह और विघटन को रोक नहीं पाएँगे. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता