ब्रेकिंग
कुएं से मिला युवक का अधजला शव, शादी के बाद चल रहा था विवाद... हत्या की आशंका✦सीवान में अपराधियों का खूनी खेल, पूर्व प्रमुख पति को घेरकर मारी गोली; हालत गंभीर✦समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी✦ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे✦जाली नोट के नेटवर्क का भंडाफोड़: बिहार STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन स्मगलर अरेस्ट✦कुएं से मिला युवक का अधजला शव, शादी के बाद चल रहा था विवाद... हत्या की आशंका✦सीवान में अपराधियों का खूनी खेल, पूर्व प्रमुख पति को घेरकर मारी गोली; हालत गंभीर✦समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी✦ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे✦जाली नोट के नेटवर्क का भंडाफोड़: बिहार STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन स्मगलर अरेस्ट

ललन सिंह का बड़ा हमला, कहा- आरक्षण विरोधी है बीजेपी, आयोग बनवाकर मामले को उलझाना चाहती है

PATNA: बिहार में नगर निकाय चुनाव पर रोक लगाए जाने के बाद जमकर सियासत हो रही है। इसी बीच अब जेडीयू ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि बीजेपी आरक्षण विरोधी है और आयोग बनवाकर आरक्षण के माम

ललन सिंह का बड़ा हमला, कहा- आरक्षण विरोधी है बीजेपी, आयोग बनवाकर मामले को उलझाना चाहती है
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में नगर निकाय चुनाव पर रोक लगाए जाने के बाद जमकर सियासत हो रही है। इसी बीच अब जेडीयू ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि बीजेपी आरक्षण विरोधी है और आयोग बनवाकर आरक्षण के मामले को उलझाना चाहती है। जेडीयू के  राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी पर हमला बोला है।



ललन सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट कर कहा है, 2007 में जब नगर निकाय में आरक्षण का कानून बना जिस पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर लगी उस समय के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी नगर विकास के मंत्री भी थे। तब से अबतक उसी कानून के अंतर्गत चुनाव हो रहे हैं और अब सुशील मोदी जी उसी पर सवाल उठा रहे हैं ? वे महाराष्ट्र के मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से इसको जोड़ रहे हैं और आयोग बनाने की बात कर रहे हैं, जिसका कोई औचित्य नहीं है। 



आपको बता दें, पटना हाई कोर्ट ने बिहार में होने वाले नगर निकाय चुनाव पर रोक लगा दिया है। इसको लेकर बीजेपी जहां बिहार सरकार की लापरवाही बता रही है तो वहीं, महागठबंधन की कई पार्टियों का कहना है कि बीजेपी आरक्षण विरोधी है और आयोग बनवाकर आरक्षण के मामले को उलझाना चाहती है।

टैग्स