ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

संजय झा और ललन सिंह पर बोले सीएम नीतीश, बताया क्यों दी दोनों को इतनी बड़ी जिम्मेवारी

DELHI: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने दिल्ली गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संजय झा को कार्यकारी अद्यक्ष बनाए जाने के साथ साथ ललन सिंह को केंद्र में मंत्री बनाए जाने प

संजय झा और ललन सिंह पर बोले सीएम नीतीश, बताया क्यों दी दोनों को इतनी बड़ी जिम्मेवारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने दिल्ली गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संजय झा को कार्यकारी अद्यक्ष बनाए जाने के साथ साथ ललन सिंह को केंद्र में मंत्री बनाए जाने पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने संजय झा और ललन सिंह को इतनी बड़ी जिम्मेवारी दी है।


राज्यसभा सांसद संजय झा को जेडीयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर सीएम नीतीश ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में जब सबकुछ हो गया तो सबसे लास्ट में हमने इनके बारे में कहा कि अब ये यहीं रहेंगे। पहले वहां न रहते थे जी.. अब राज्यसभा भेज दिए हैं तो अब यहां रहकर सब जगह का पूरा का पूरा काम देखेंगे... सब लोगों से बात करेंगे... कई राज्यों का इंचार्ज तो इनको पहले ही बनाए हुए थे... इसलिए हमने खुद ही घोषित कर दिया।


वहीं जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर से जेडीयू सांसद ललन सिंह को केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने पर पहली बार बोलते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि पर्टिया में किसको बनाना था.. आखिर देना हमीं को न था.. हमने ही तय किया। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली स्थित बिहार निवास का दौरा किया और कहा कि ये अच्छा नहीं है, उसमें कम लोगों के रहने का है। इसको नया बनवाएंगे, टेंडर हो गया है।