ब्रेकिंग
बिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाश

कुशवाहा को मिला मांझी का साथ, कल के धरना-प्रदर्शन में होंगे शामिल

PATNA : महागठबंधन और वामदलों की तरफ से बुलाए गए धरना प्रदर्शन को लेकर रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का साथ मिला है। 13 नवंबर को राज्य के सभी ज

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : महागठबंधन और वामदलों की तरफ से बुलाए गए धरना प्रदर्शन को लेकर रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का साथ मिला है। 13 नवंबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले धरना कार्यक्रम से कांग्रेस और आरजेडी ने दूरी क्या बनाई मांझी कुशवाहा के करीब आ गए। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन मांझी कल के धरना कार्यक्रम में शामिल होंगे।


हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी उपेंद्र कुशवाहा के धरना कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही 'हम' के सभी नेता और कार्यकर्ता धरना में अपनी भागीदारी निभाएंगे।


आपको बता दें कि रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पिछले दिनों कांग्रेस और वाम दलों के नेताओं के साथ साझा प्रेस वार्ता कर एनडीए सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना और प्रदर्शन के कार्यक्रम का ऐलान किया था। सोमवार को आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने संगठन चुनाव का हवाला देते हुए इस आयोजन से दूर रहने की बात कही लेकिन बाद में आरजेडी ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह विपक्षी दलों के धरने में शामिल होगी। कांग्रेस की तरफ से सांसद अखिलेश सिंह कुशवाहा के साथ खड़े दिख रहे हैं लेकिन पार्टी के बाकी नेताओं ने अब तक धरना में शामिल होने को लेकर रुख स्पष्ट नहीं किया है। ऐसी स्थिति में अब कुशवाहा को जीतन राम मांझी का साथ मिला है।


टैग्स