ब्रेकिंग
Bihar MLC Result : ‘समय रहते संभल जाओ...’ JDU नेतृत्व को किसने दिया चाणक्य वाला संदेश? पूछा - संजय झा जी के गृह क्षेत्र में जेडीयू कैंडिडेट चौथे स्थान पर कैसे गए ? ✦41 किलो दूध देने का हरियाणा की भैंस दुर्गा ने बनाया रिकॉर्ड, 40 लाख रुपये तक लग चुकी है इसकी कीमत✦SIR Bihar : ‘बैलेट से चुनाव हुआ फिर भी कांग्रेस हारी’, संजय जायसवाल ने राहुल गांधी को घेरा, बोले - मतदाता सूची में अपात्र नाम क्यों बचाए जाएं?✦17,608 लोगों को जहरीले सांपों ने काटा, 205 की मौत, 3 दिन में 200 से ज्यादा इमरजेंसी कॉल✦भाजपा के भीतर ‘गला-काट’ प्रतिस्पर्धा ! पड़ोसी सांसद को जैसे ही शिक्षा मंत्री 'जोशी' के पास देखा, 'उम्रदराज' सांसद हो गए बेचैन, आनन-फानन में सोशल मीडिया में जारी की चिट्ठी....✦Bihar MLC Result : ‘समय रहते संभल जाओ...’ JDU नेतृत्व को किसने दिया चाणक्य वाला संदेश? पूछा - संजय झा जी के गृह क्षेत्र में जेडीयू कैंडिडेट चौथे स्थान पर कैसे गए ? ✦41 किलो दूध देने का हरियाणा की भैंस दुर्गा ने बनाया रिकॉर्ड, 40 लाख रुपये तक लग चुकी है इसकी कीमत✦SIR Bihar : ‘बैलेट से चुनाव हुआ फिर भी कांग्रेस हारी’, संजय जायसवाल ने राहुल गांधी को घेरा, बोले - मतदाता सूची में अपात्र नाम क्यों बचाए जाएं?✦17,608 लोगों को जहरीले सांपों ने काटा, 205 की मौत, 3 दिन में 200 से ज्यादा इमरजेंसी कॉल✦भाजपा के भीतर ‘गला-काट’ प्रतिस्पर्धा ! पड़ोसी सांसद को जैसे ही शिक्षा मंत्री 'जोशी' के पास देखा, 'उम्रदराज' सांसद हो गए बेचैन, आनन-फानन में सोशल मीडिया में जारी की चिट्ठी....

कुशवाहा को जवाब देने के लिए JDU ने कसी कमर, नीतीश ने करीबी मंत्रियों को दिया ये टास्क

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में सरकार और जनता के बीच सीधा - संवाद स्थापित करने एवं जनसमस्याओं के समाधान हेतु आज दोपहर 12 बजे एक

कुशवाहा को जवाब देने के लिए JDU ने कसी कमर, नीतीश ने करीबी मंत्रियों को दिया ये टास्क
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में सरकार और जनता के बीच सीधा - संवाद स्थापित करने एवं जनसमस्याओं के समाधान हेतु आज दोपहर 12 बजे एक जन सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया है। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री संजय झा, अशोक चौधरी, सुमित सिंह शामिल होंगे। 


मालूम हो कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के बाद बीजेपी के मंत्रियों ने जनता की समस्याओं को सुनने का लिए पार्टी कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम की शुरुआत की। अब जेडीयू के मंत्री जन सहयोग कार्यक्रम होंगे। नीतीश सरकार के विकास कार्यक्रमों को तेज गति से लागू करने और जनसमस्याओं का जल्द समाधान करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वहीं, दूसरी लोगों के बीच इस बात की चर्चा है कि आज के जन संवाद कार्यक्रम में विशेषकर जेडीयू ने ऐसे मंत्री को जिम्मेदारी दी जो सीएम के सबसे अधिक भरोसेमंद हैं। इसकी वजह उसी समय जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का पत्रकार वार्ता है। 


दरअसल, जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आज दोपहर 12 :30 बजे सीएम नीतीश कुमार के साथ चल रही जुबानी जंग को लेकर अपनी बात रखेंगे। इस दौरान वो अशोक चौधरी और उमेश कुशवाहा के तरफ से लगाए गए आरोपों का जवाब देंगे।  जबकि दूसरी तरफ आज उससे कुछ देर पहले या कह लें उसी समय जेडीयू दफतर में एक जन सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया है, जिसमें सीएम के बेहद करीबी कहे जाने वाले मंत्री संजय झा, अशोक चौधरी, सुमित सिंह शामिल होंगे। 


वहीं, कुशवाह के इस वार्ता के समय जेडीयू के तरफ से आयोजित कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक जानकारों का कहना है कि, यह सीएम नीतीश कुमार की सोची समझी राजनीति है, ताकि उपेंद्र कुशवाहा जो आरोप लगाए उसका भलीं -भांति जवाब उनको मिल सके और जनता के बीच सीएम नीतीश को लेकर कुछ निगेटिव संदेश न जा सकें।


जानकारी हो कि, आगामी साल में लोकसभा चुनाव होने हैं और इस बीच उपेंद्र कुशवाहा खुलकर नीतीश कुमार की पार्टी के नीतियों के इतर सवाल कर रहे हैं।  जबकि सीएम इसी पार्टी के बदोलत विपक्षी एकजुटता को लेकर काम कर रहे हैं। ऐसे में यदि कुशवाहा यदि आज को बड़ा फैसला लेते हैं और उसका अधिक नुकसान न हो सके इसको लेकर जेडीयू ने अपनी योजना बना ली है। यही वजह है कि, खुद नीतीश भी कह चुके हैं कि, जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी निकल जाएं। 


आपको बताते चलें कि,, सीएम नीतीश कुमार और जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बीच इन दिनों जुबानी जंग छिड़ गई है। जिसके बाद यह कहा जा रहा है कि कुछ दिन पहले जो प्रकरण आरसीपी सिंह के साथ हुआ था वहीं प्रकरण अब उपेंद्र कुशवाहा के साथ होने वाला है। ऐसे में आज का दिन काफी महत्वपूर्ण आने वाला है।