ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

कोई तेजप्रताप-मीसा नहीं, राजद के ऑल इन ऑल सिर्फ तेजस्वी यादव ही हैं: दिल्ली से हो गया एलान

PATNA: कुछ दिनों पहले जब राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही थी तो ये खबर फैली थी कि तेजस्वी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है. लेकिन बाद में लालू प्रसा

कोई तेजप्रताप-मीसा नहीं, राजद के ऑल इन ऑल सिर्फ तेजस्वी यादव ही हैं: दिल्ली से हो गया एलान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: कुछ दिनों पहले जब राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही थी तो ये खबर फैली थी कि तेजस्वी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है. लेकिन बाद में लालू प्रसाद यादव ने उसे खारिज कर दिया था. चर्चा ये हुई थी कि अपने घर में विरोध की आशंका से लालू फैसला नहीं ले पा रहे हैं. लेकिन अब राजद के सबसे सीनियर नेता ने एलान कर दिया है कि RJD मतलब तेजस्वी यादव है. राजद के बारे में जो कुछ भी करना औऱ कहना है वह तेजस्वी के जिम्मे ही है।


दिल्ली में शरद यादव ने किया एलान

दरअसल तेजस्वी यादव मंगलवार को दिल्ली में अपनी पार्टी के नेता शरद यादव से मिलने पहुंचे थे. ये वही शरद यादव हैं जिन्हें एक दौर में लालू यादव भी अपना नेता कहते थे. बीच में संबंध खराब हुए लेकिन शरद यादव फिर से लालू फैमिली को सियासी रणनीति के टिप्स दे रहे हैं. कुछ दिनों पहले लालू यादव भी शरद यादव के घर मिलने पहुंचे थे. दिल्ली में आज तेजस्वी ने शरद यादव से लंबी मुलाकात की


तेजस्वी से मुलाकात के बाद शरद यादव ने कहा कि उन लोगों ने यानि लालू यादव और शरद यादव ने जो राजनीति की है उसकी कमान तेजस्वी को सौंप दी गयी है. तेजस्वी ही उस विचारधारा को आगे बढ़ायेंगे जिस पर लालू और शरद यादव ने राजनीति की है. शऱद यादव ने कहा कि तेजस्वी ही राजद के ऑल इन ऑल हैं यानि सारे फैसले वही लेंगे. शरद ने कहा कि तेजस्वी में वो गुण हैं जिससे वे पार्टी को बहुत आगे ले जायेंगे.


हालांकि शरद यादव के साथ मौजूद तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी वे अकेले नहीं बल्कि सब मिल कर चलायेंगे. तेजस्वी ने कहा कि शरद यादव उनके अभिभावक हैं औऱ वे सही सलाह देते हैं. देश औऱ बिहार की जो मौजूदा रणनीति है वे उसके बारे में मार्गदर्शन लेने शरद यादव के पास आये थे. 


बता दें कि बीमारी से जूझ रहे शरद यादव फिलहाल घर से बाहर नहीं निकल रहे. लेकिन उनका घर सियासी गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है. बिहार के कई नेता शरद यादव के घर जाकर सियासी सलाह लेते रहे हैं. कुछ दिनों पहले जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा उनके घर गये थे. जीतन राम मांझी भी शरद यादव से मिलने पहुंचे थे. चिराग पासवान अपनी मां के साथ शरद यादव के घर हो आये हैं. सियासी जानकार बताते हैं कि शरद यादव अपने घर से बिहार की सियासत में उथल पुथल मचा सकते हैं.