ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar Politics: सीएम योगी के बयान से उपेंद्र कुशवाहा का किनारा, बोले- ‘बंटेंगे तो कटेंगे.. किसी की निजी राय, मैं इससे सहमत नहीं’

KHAGARIA: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव के दौरान ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का नारा देकर सियासत को गर्म कर दिया था। देश की राजनीति में एक बार फिर से इसको ल

Bihar Politics: सीएम योगी के बयान से उपेंद्र कुशवाहा का किनारा, बोले- ‘बंटेंगे तो कटेंगे.. किसी की निजी राय, मैं इससे सहमत नहीं’
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव के दौरान ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का नारा देकर सियासत को गर्म कर दिया था। देश की राजनीति में एक बार फिर से इसको लेकर खूब सियासत हो रही है हालांकि बीजेपी के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने योगी के इस बयान से किनारा कर लिया है। 


दरअसल, खगड़िया पहुंचे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने अपने ही सहयोगी दल बीजेपी के कुछ नेताओं के बयान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि बांटेंगे तो कटेंगे जैसे बयान किसी के निजी बयान हो सकते हैं लेकिन वे ऐसे बयानों से सहमत नहीं हैं। कुशवाहा ने कहा कि ऐसे बयानों से कोई कैसे सहमत हो सकता है। कोई बड़े नेता ऐसे बयान देते हैं, इसका क्या संदर्भ है, यह वहीं बता सकते हैं। 


उपेन्द्र कुशवाहा ने बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कोई अपराधी है और उसकी सजा कोर्ट तय करेगा न कि कोई अन्य एजेंसी। अपराधी को आप सजा दे सकते हैं न कि उसके परिवार को। अगर कोर्ट के अलावा अन्य एजेंसी सजा तय करती है, तो वह नैसर्गिक न्याय के विरुद्ध है। बुलडोजर एक्शन भी नैसर्गिक न्याय के विरुद्ध था।


वहीं बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार के चारों सीटं पर NDA भरी मतों से जीत दर्ज करेगी। इसके साथ ही झारखंड में भी NDA की सरकार बनेगी। उपेंद्र ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव को लेकर मेरे पास कुछ खास जानकारी नहीं है, इसलिए इस पर मैं कुछ नहीं बोल सकता।

रिपोर्ट- अनिश कुमार