ब्रेकिंग
BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी

केरलम में कांग्रेस ने तय किया CM फेस, 6 बार के विधायक वीडी सतीशन होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री

VD Satheesan: केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। कांग्रेस ने वीडी सतीशन को सीएम फेस घोषित किया है, जिससे पार्टी के अंदर लंबे समय से चल रही खींचतान पर विराम लग गया।

VD Satheesan
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

VD Satheesan: केरल में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। कांग्रेस ने गुरुवार को वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया। सतीशन परावूर विधानसभा सीट से विधायक हैं। लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान के बाद पार्टी हाईकमान ने उनके नाम पर मुहर लगाई।


सीएम फेस की दौड़ में पहले केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला जैसे बड़े नाम भी शामिल थे, लेकिन अंततः वीडी सतीशन को चुना गया। कांग्रेस महासचिव दीपा दासमुंशी ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा की। चुनाव नतीजे 4 मई को आए थे, जिसमें कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की थी।


इस जीत के साथ ही केरल में पिछले 10 साल से चल रहे एलडीएफ शासन का अंत हो गया। 140 सदस्यीय विधानसभा में UDF ने 102 सीटें जीतकर मजबूत बहुमत हासिल किया। गठबंधन में कांग्रेस, IUML, RSP और केरल कांग्रेस जैसे दल शामिल हैं।


हालांकि जीत के बाद भी सीएम पद को लेकर पार्टी में मतभेद और चर्चा जारी रही। तीन प्रमुख नेता—वीडी सतीशन, रमेश चेन्निथला और केसी वेणुगोपाल के समर्थक लगातार लॉबिंग में जुटे रहे। कई दौर की बैठकों के बाद फैसला हाईकमान पर छोड़ा गया, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी की भूमिका अहम रही।


नाम की घोषणा के बाद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वह पार्टी के फैसले से पूरी तरह संतुष्ट हैं और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर निर्णय के साथ खड़े हैं। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ हुई चर्चा का भी जिक्र किया।


वीडी सतीशन केरल के परावूर से 6 बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 1990 के दशक में छात्र राजनीति से शुरुआत की थी और केरल स्टूडेंट्स यूनियन तथा यूथ कांग्रेस से जुड़े रहे। वह कांग्रेस संगठन में मजबूत पकड़ और आक्रामक वक्तृत्व शैली के लिए जाने जाते हैं। 2021 से 2026 तक वे केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे और पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता