ब्रेकिंग
नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: हथियारों की फॉरेंसिक जांच जारी, मोबाइल फोन से खुलेगा राज; पुलिस ने आम लोगों से मांगे वीडियोपटना कॉलेज के HOD पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, phD कराने का झांसा देकर केबिन में करते थे गंदी हरकत; दोनों तरफ से केसनरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: हथियारों की फॉरेंसिक जांच जारी, मोबाइल फोन से खुलेगा राज; पुलिस ने आम लोगों से मांगे वीडियोपटना कॉलेज के HOD पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, phD कराने का झांसा देकर केबिन में करते थे गंदी हरकत; दोनों तरफ से केस

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज आयेंगे पटना, नवादा-सासाराम में कल होगी रैली

PATNA : केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह आज एक बार फिर से बिहार दौरे पर आ रहा है। यहां उनका दो जगह कार्यक्रम तय है। अमित शाह कल यानी रविवार को सासाराम और नवादा में एक ज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज आयेंगे पटना, नवादा-सासाराम में कल होगी रैली
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह आज एक बार फिर से बिहार दौरे पर आ रहा है। यहां उनका दो जगह कार्यक्रम तय है। अमित शाह कल यानी रविवार को सासाराम और नवादा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह का यह पिछले 6 महीने के अंदर पांचवीं बार बिहार दौरा है। इसके पहले वो  पिछले ही महीने वो राजधानी पटना और सीमांचल के इलाके में एक जनसभा को संबोधित करके  गए थे। 


वहीं, अमित शाह के आगमन को लेकर दोनों ही जगह पर होने वाली सभाओं को सफल बनाने के लिए भाजपा की प्रदेश टीम व स्थानीय नेता-कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हैं। भाजपा नेताओं के मुताबिक पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार की शाम पटना पहुंचने के बाद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद पटना में ही रात्रि विश्राम कर अगले दिन सासाराम के लिए रवाना हो जायेंगे। वे सासाराम शहर के रेलवे मैदान पर सम्राट अशोक जयंती समारोह में भाग लेंगे। उसके बाद वहां एक जनससभा को संबोधित कर नवादा के लिए रवाना हो जाएंगे। 


मालूम हो कि, केंद्रीय गृह मंत्री की रैली की सफलता को लेकर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता  क्षेत्र में घूम कर लोगों को  रैली के बारे में जानकारी देने के लिए प्रचार रथ को भी क्षेत्र में रवाना किया है। नवादा में हिसुआ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हिसुआ इंटर विद्यालय में दो अप्रैल को अमित शाह की रैली होनी है। अमित शाह की  रैली में अधिक से अधिक लोग शामिल हो इसका पूरा प्रयास भाजपा के बड़े नेतायों द्वारा किया जा रहा है। बिहार भाजपा के बड़े नेता सासाराम और नवादा दोनों जगह के  विभिन्न पंचायतों के लोगों के बीच जाकर घंटों केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिना कर एक बार फिर से भाजपा के हाथों को मजबूत करने का जनता से आग्रह करते दिख रहे हैं। 


इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले सासाराम में शुक्रवार को सांप्रदायिक तनाव हो गया। नवरात्र विसर्जन जुलूस के दौरान दो समुदाय भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव हुआ। इसके बाद गाड़ियों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। तोड़फोड़ और फायरिंग भी की गई। फिलहाल इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। 


आपको बताते चलें कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 34 दिन बाद बिहार आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव में अब लगभग एक साल बचा है। उनका बिहार दौरा चुनावी रणनीति का ही हिस्सा है। इसके पहले वह 25 फरवरी को बिहार आए थे और पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में जनसभा को संबोधित किया था। इसके बाद पटना के बापू सभागार में किसान-मजदूर समागम में भी हिस्सा लिया था। अमित शाह 2 अप्रैल को नवादा में जनसभा को संबोधित करने के बाद वहां लोकसभा कोर कमेटी के साथ बैठक भी करेंगे। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों की राय लेंगे और दिशा-निर्देश भी जारी करेंगे।