ब्रेकिंग
Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...

कार्यकर्ता मिलन समारोह में शामिल हुए मुकेश सहनी, बोले- अधिकार के लिए संघर्ष एकमात्र रास्ता

ARA/PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने गुरुवार को कहा कि सरकार और सिस्टम में रहकर ही अपने समाज का कल्याण और गरीबों का हक दिलवा

कार्यकर्ता मिलन समारोह में शामिल हुए मुकेश सहनी, बोले- अधिकार के लिए संघर्ष एकमात्र रास्ता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA/PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने गुरुवार को कहा कि सरकार और सिस्टम में रहकर ही अपने समाज का कल्याण और गरीबों का हक दिलवाया जा सकता है, इसलिए जरूरत है कि समाज के लोग एकजुट हों। मुकेश सहनी गुरुवार को भोजपुर के कोईलवर प्रखंड स्थित कायमनगर बिन्द टोली में 'वीआईपी कार्यकर्ता मिलन' समारोह में शामिल हुए। 


समारोह को संबोधित करते हुए सहनी ने कहा कि वीआईपी 9 साल के संघर्षों के बाद सरकार में शामिल हुई लेकिन किसी के इशारे में नहीं चलने के कारण हमारे विधायक तोड़ लिए गए। हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने लोगों से बच्चों को पढ़ाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि हमारे पूर्वज अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं थे, जिस कारण बिहार में निषादों को अधिकार नहीं मिल सका है। 


उन्होंने कहा कि देश एक संविधान और एक कानून से चल रहा। लेकिन कई राज्यों में निषाद समाज को आरक्षण मिलता है लेकिन बिहार, झारखंड, यूपी में निषाद को आरक्षण नहीं मिल रहा है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि जिनकी नियत और नीति सही नहीं होगी उसकी पार्टी कमजोर होगी, लेकिन वीआईपी तेजी से मजबूत हुई है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि वीआईपी ने कम समय में बड़ा मुकाम हासिल किया है। 


मुकेश सहनी ने जोर देते हुए कहा कि यूपी में जब मायावती, बिहार में जीतन राम मांझी और लालू प्रसाद मुख्यमंत्री बन सकते है तो निषाद का बेटा मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकता। सहनी ने दावा करते हुए कहा कि राज्य में निषादों का 15 प्रतिशत वोट है। 2024 और 2025 में होने वाले चुनाव में वीआईपी मजबूती से चुनाव लडेंगी और अपना खोया हुआ साम्राज्य हासिल करेगी।

टैग्स