ब्रेकिंग
RTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान

कन्हैया की राह चले पप्पू यादव, मांग रहे हैं आजादी

CHATRA : 'जोर से बोलो आजादी , जान से प्यारी आजादी, प्यारी-प्यारी आजादी, सुन ले मोदी, सुन ले योगी, हमें चाहिए आजादी, जामिया मांगे आजादी, पीयू मांगे, एमयू मांगे आजादी,

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

CHATRA : 'जोर से बोलो आजादी , जान से प्यारी आजादी, प्यारी-प्यारी आजादी, सुन ले मोदी, सुन ले योगी, हमें चाहिए आजादी, जामिया मांगे आजादी, पीयू मांगे, एमयू  मांगे आजादी, पिछड़ा मांगे, अगड़ा मांगे आजादी, संविधान मांगे आजादी, सुन ले मोदी सुन ले योगी, तानाशाह से आजादी,हिटलरशाह से आजादी सेक्यूलर शाह से आजादी' कुछ इस अंदाज में पप्पू यादव ने झारखंड के चतरा के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में आजादी के नारे लगवाएं। सीएए-एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ वे आवाज बुलंद कर रहे थे।


पप्पू यादव ने जिस अंदाज में आजादी के नारे लगवाएं  जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार की याद आ गयी। वहीं कन्हैया कुमार जो जेएनयू में आजादी के नारे लगा अचानक सुर्खियों में आ गए थे। कन्हैया पर तब भारत विरोधी नारे लगाने और नफरत भड़काने के आरोप लगा था और देशद्रोह की धाराओं में केस किया गया था।


जन अधिकार पार्टी ( लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष पप्पू यादव सीएए-एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ लगातार मोर्चा खोले हुए हैं। बिहार से लेकर झारखंड तक वे इसके खिलाफ अभियान चला रहे हैं। चतरा में भी पप्पू यादव के समर्थन में भारी भीड़ जुटी। इस मौके पर पप्पू यादव ने गरजते-बरसते हुए अपने अंदाज में केन्द्र और राज्य सरकार को जमकर कोसा। आजादी के नारों के बीच उनका विरोध परवान चढ़ कर बोला।


पप्पू यादव ने  यूपी के सीएम योगी को गुंडा, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को लिच्चड और पीएम मोदी के झूठे की संज्ञा से नवाजते हुए उनका एजुकेशन सर्टिफिकेट मांग डाला। उन्होनें कहा कि पहले आप अपना सर्टिफिकेट दिखाइए फिर सीएए-एनआरसी पर ज्ञान बांटिए। पप्पू यादव ने इस मौके पर कहा कि केन्द्र सरकार ने केवल देश में बल्कि विदेशों में भी नफरत फैला रही है। 

टैग्स