ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Politics: कांग्रेस वर्कर्स और कन्हैया के बाउंसर्स के बीच झड़प, बाउंसर ने युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; पदयात्रा को बीच में ही छोड़कर दिल्ली रवाना हुए

Bihar Politics: बड़ी खबर अररिया से आ रही है, जहां कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया की पदयात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और कन्हैया के बाउंसर्स के बीच तीखी झड़प हो गई है। इस झ

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बड़ी खबर अररिया से आ रही है, जहां कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया की पदयात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और कन्हैया के बाउंसर्स के बीच तीखी झड़प हो गई है। इस झड़प के बाद कन्हैया पदयात्रा को बीच में ही छोड़कर दिल्ली रवाना हो गए।


दरअसल, अररिया में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा के दौरान कन्हैया कुमार के बाउंसर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की तस्वीरें सामने आयी हैं। झड़प की पुष्टि खुद कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर अनवर खान ने की है। जिलाध्यक्ष ने बताया है कि झड़प के बाद कन्हैया कुमार पदयात्रा को बीच में छोड़कर दिल्ली चले गए हैं।


पार्टी की नाक बचाते हुए जिलाध्यक्ष अनवर खान बताया कि कन्हैया को राहुल गांधी का फोन आया था, इसलिए दिल्ली चले गए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोई बैठक बुलाई गई है उसी में शामिल होने के लिए कन्हैया को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि झड़प की बात सही है लेकिन इस वजह से कन्हैया कुमार पदयात्रा छोड़कर नहीं निकले हैं।


बहरहाल मामला चाहे जो भी हो लेकिन कन्हैया कुमार के बाउंसर और कांग्रेस यूथ कार्यकर्त्ता के बीच झड़प का वीडियो वायरल हो रहा है और शहर में चर्चा का विषय बन गया है। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि कन्हैया नाराज होकर पदयात्रा को बीच में छोड़कर चले गए हैं हालांकि पार्टी उनका बचाव करने में जुट गई है।





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता