ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar News: पंचतत्व में विलीन हुए कामेश्वर चौपाल, बेटे विवेकानंद ने दी मुखाग्नि; अयोध्या में राम मंदिर के लिए रखी थी पहली ईंट

Bihar News: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखने वाले दिवंगत कामेश्वर चौपाल का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बिहार के सुपौल में किया गया। इस मौके पर बीजेपी समेत विभिन्न दलों के कई नेता मौजूद रहे।

Bihar News
कामेश्वर चौपाल का अंतिम संस्कार
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखने वाले दिवंगत कामेश्वर चौपाल पंचतत्व में विलीन हो गए। शनिवार को उनके पैतृक जिला बिहार के सुपौल में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। कामेश्वर चौपाल के बेटे विवेकानंद विवेक ने उन्हें मुखाग्नि दी। कामेश्वर चौपाल श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य थे।


दरअसल, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल का निधन दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में हो गया था। उनके निधन के बाद शोक की लहर दौड़ गई थी। निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से पटना लाया गया। पटना में बीजेपी कार्यालय और बिहार विधान परिषद में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई थी।


इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव सुपौल के कमरैल भेज दिया गया। कमरैल में दिवंगत कामेश्वर चौपाल के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कमरैल गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर परिवार के सदस्यों के अलावा बीजेपी के बड़े नेता मौजूद रहे।


बता दें कि कामेश्वर चौपाल का जीवन काफी संघर्षपूर्ण और सेवा से भरा रहा। वह अयोध्या राम मंदिर निर्माण आंदोलन से जुड़े और 1989 में राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले व्यक्ति बन गए। इसकी इस भूमिका को भारतीय राजनीति में एतिहासिक माना जाता है। वह बीजेपी में लंबे समय तक सक्रिय रहे और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य के तौर पर अयोध्या में मंदिर निर्माण में योगदान दिया। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता