ब्रेकिंग
दुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमदुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातम

CM Nitish: कल मुंबई के लिए रवाना होंगे CM Nitish, फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे हिस्सा

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल महाराष्ट्र जा सकते हैं। सीएम कल सुबह मुंबई के लिए रवाना होंगे। वह महाराष्ट्र के नए CM की शपथ ग्रहण सामारोह में शिरकत करेंगे। इस दौरान उन

CM Nitish: कल मुंबई के लिए रवाना होंगे CM Nitish, फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे हिस्सा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल महाराष्ट्र जा सकते हैं। सीएम कल सुबह मुंबई के लिए रवाना होंगे। वह महाराष्ट्र के नए CM की शपथ ग्रहण सामारोह में शिरकत करेंगे। इस दौरान उनके साथ संजय झा समेत बिहार कैबिनेट के कुछ मंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री भी जा सकते हैं। हालांकि, सम्राट और सिन्हा को लेकर फिलहाल कोई सुचना सामने नहीं आई है। 


जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में आज मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो गई है।  भाजपा की विधायक दल की बैठक में यह तय किया गया है। बैठक में भाजपा के ऑब्जर्वर और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रही। बैठक के बाद दोनों पर्यवेक्षक कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी मिले उसके बाद देवेंद्र के नाम पर सहमती बनी है। 


बताया जा रहा है कि, CM नीतीश कुमार महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। मुंबई के लिए वे कल सुबह रवाना होंगे। उनके साथ जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा भी साथ जा सकते हैं।  महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आए थे। यहां  महायुति यानी भाजपा-शिवसेना शिंदे-NCP पवार को 230 सीटों का भारी बहुमत मिला है। 


गौरतलब हो कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ही अगले मुख्यमंत्री होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में फडणवीस के नाम पर आखिरी मुहर लग गई है। अब 5 दिसंबर की शाम 5.30 बजे मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण होगा। फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले चर्चाएं थीं कि बीजेपी महाराष्ट्र में इस बार मराठा या ओबीसी चेहरे पर दांव लगा सकती है। फडणवीस अगड़े वर्ग से आते हैं। विधानसभा चुनाव में भी महायुति को मराठा वर्ग ने जबरदस्त समर्थन दिया है।