ब्रेकिंग
किशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाBCD में कितने धनकुबेर अधीक्षण अभियंता ? एक पर छापा तो दूसरे S.E. की भी खुली कुंडली, पत्नी के नाम पर एक ही दिन करोड़ों की जमीन खरीदी, और सरकार से छुपाकर कर बैठे हैं...किशनगंज में ड्रग्स का बड़ा खेल बेनकाब: 1.30 करोड़ की हेरोइन-MDMA के साथ हथियार और कैश बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारसोशल मीडिया पर प्यार… फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी दी तो थाने पहुंचा मामलाईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाBCD में कितने धनकुबेर अधीक्षण अभियंता ? एक पर छापा तो दूसरे S.E. की भी खुली कुंडली, पत्नी के नाम पर एक ही दिन करोड़ों की जमीन खरीदी, और सरकार से छुपाकर कर बैठे हैं...

नेहरू के बर्थडे पर बाल दिवस तो पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव क्यों नहीं? मंत्री संतोष सुमन का विपक्ष से सवाल

मंत्री संतोष कुमार सुमन ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव को लेकर विपक्ष के सवालों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नेहरू जयंती पर बाल दिवस मनाए जाने का उदाहरण देते हुए कहा कि दीप जलाना भारतीय संस्कृति में प्रकाश, मंगल और शुभता का प्रतीक है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मंत्री संतोष कुमार सुमन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दीपोत्सव मनाए जाने को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि जब देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाना उचित माना गया, तो वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दीप जलाकर दीपोत्सव मनाने में आपत्ति क्यों होनी चाहिए?



उन्होंने कहा कि जन्मदिवस किसी व्यक्ति के जीवन का विशेष अवसर है और उसे मनाने के अलग-अलग तरीके हो सकते हैं। भारतीय संस्कृति में दीप प्रकाश, मंगल, ज्ञान और शुभता का प्रतीक है। इसलिए जन्मदिवस पर दीप जलाना हमारी सांस्कृतिक परंपरा और भावनाओं की सहज अभिव्यक्ति है।



संतोष सुमन ने कहा कि वर्षों से जन्मदिवस पर केक काटना और मोमबत्ती बुझाना एक लोकप्रिय सामाजिक परंपरा बन गई है। आधुनिकता अपनाने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अपनी संस्कृति और परंपराओं को पीछे छोड़ देना भी उचित नहीं है। मोमबत्ती बुझाने की जगह दीप जलाना कोई राजनीति नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक पहचान को सम्मान देने का प्रयास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दीपोत्सव का विचार इसी सांस्कृतिक चेतना को आगे बढ़ाने वाला है। भारत अपनी परंपराओं के साथ आधुनिकता का संतुलन बनाकर आगे बढ़ सकता है।



उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर देश के लोग यदि अपने घरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाकर उनके स्वस्थ, शतायु और यशस्वी जीवन की कामना करते हैं, तो इसे विवाद का विषय बनाने के बजाय भारतीय संस्कृति के सकारात्मक प्रतीक के रूप में देखा जाना चाहिए। जन्मदिवस पर प्रकाश का उत्सव हो, अंधकार का नहीं; दीप जले, शुभकामनाएँ प्रकट हों और हमारी नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़कर आगे बढ़े—यही इस आयोजन का मूल भाव है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता