ब्रेकिंग
दुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमदुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातम

विश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफर

वैशाली के सराय थाना क्षेत्र के अंजनी गांव में युवक अविनाश कुमार को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया। परिजनों ने जमीन विवाद में चाचा पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

बिहार न्यूज
चाचा से चल रहा था जमीन का विवाद
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली के सराय थाना क्षेत्र के अंजनी गांव में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से अविनाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही सराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीण एसपी भी सदर अस्पताल पहुंचे और घायल युवक का हाल जाना तथा घटना के संबंध में जानकारी ली।


जमीन विवाद में गोली मारने का आरोप

घायल युवक की मां ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर उसके बेटे को उसके चचेरे देवर ने गोली मारी है। उन्होंने आरोपी की पहचान विशाल कुमार के रूप में की है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल घटना के पीछे की वजह की पुष्टि नहीं की है।


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के कारणों और गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।


गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही घायल युवक के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता