ब्रेकिंग
दुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमदुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातम

पिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिश

मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में पिकअप लूटने की कोशिश के दौरान बदमाशों ने ड्राइवर को गोली मार दी। चाबी देने से इनकार करने पर गोली उसके मुंह के आर-पार हो गई। घायल का SKMCH में इलाज चल रहा है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में पिकअप लूटने की कोशिश के दौरान बदमाशों ने ड्राइवर पर फायरिंग कर दी। गोली ड्राइवर के मुंह के आर-पार हो गई। घटना करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी पुल के पास की बताई जा रही है। घायल ड्राइवर को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है।


घायल की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी रंजीत चौरसिया के रूप में हुई है। रंजीत पटना से सामान लेकर पूर्वी चंपारण के चकिया जा रहा था। रात करीब 1:30 बजे नींद आने पर उसने पकड़ी पुल के पास सड़क किनारे पिकअप रोक दी थी। इसी दौरान बदमाशों ने उसे निशाना बनाया।


गाड़ी ख़ड़ा कर सो गया था ड्राइवर

रंजीत के मुताबिक, रात करीब 1:30 बजे उसे रास्ते में नींद आने लगी। पकड़ी पुल के पास सड़क किनारे पहले से तीन-चार गाड़ियां खड़ी थीं। उसने भी अपनी पिकअप वहीं रोक दी और गाड़ी में सो गया। कुछ देर बाद वहां खड़ी बाकी गाड़ियां चली गईं, लेकिन रंजीत पिकअप में ही सोता रहा। सुबह करीब 3:30 बजे तीन-चार बदमाश उसके पास पहुंचे। उसके अनुसार, एक व्यक्ति गाड़ी में रहा, जबकि तीन बदमाश उसके पास आए और उसे जगाकर पिकअप की चाबी मांगने लगे।


चाबी देने से मना किया तो चला दी गोली

रंजीत ने बताया कि बदमाशों ने उससे पिकअप की चाबी मांगी। उसने चाबी देने से साफ इनकार कर दिया। इसी बात पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली उसके मुंह के आर-पार हो गई। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज और शोर के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल रंजीत को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।


पटना से चकिया जा रहा था सामान लेकर

रंजीत ने बताया कि वह पटना से सामान लेकर पूर्वी चंपारण के चकिया जा रहा था। रास्ते में नींद आने के कारण उसने कुछ देर आराम करने के लिए पिकअप पकड़ी पुल के पास सड़क किनारे खड़ी की थी। इसी दौरान बदमाशों ने लूट की कोशिश की और विरोध करने पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद करजा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस बदमाशों की पहचान और घटना में इस्तेमाल वाहन समेत अन्य बिंदुओं की जानकारी जुटा रही है। घायल ड्राइवर के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता