ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

कल बिहार BJP अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे डॉ संजय जायसवाल, पूरी की जाएगी वैधानिक प्रक्रिया

PATNA : बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए डॉ संजय जायसवाल शनिवार को प्रदेश कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं रविवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुन

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए डॉ संजय जायसवाल शनिवार को प्रदेश कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं रविवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव की वैधानिक प्रक्रिया संपन्न होगी।

बीजेपी के प्रदेश चुनाव अधिकारी सुरेश रूंगटा ने बताया कि कि 21 दिसंबर को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा।  जिसमें प्रदेश के प्रभारी भूपेंद्र यादव, चुनाव पर्यवेक्षक  थावरचंद गहलोत,राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष विजया रहाटकर और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह उपस्थित रहेंगे।उन्होनों कहा कि 22 दिसंबर को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश परिषद की बैठक होगी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव की वैधानिक प्रक्रिया संपन्न होगी।

बता दें कि बिहार के पूर्व भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय को केन्द्र में मंत्री बनाए जाने के बाद सितंबर माह में भाजपा ने पश्चिमी चंपारण (बेतिया) से सांसद डॉ. संजय जायसवाल को बिहार इकाई का नया अध्यक्ष बनाया था। कम उम्र से ही राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़े रहे जायसवाल को राजनीति विरासत में मिली है। जायसवाल के पिता मदन मोहन जायसवाल भी इस क्षेत्र का तीन बार संसद में प्रतिनिधत्व कर चुके हैं।  



टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Neeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता