ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

कैसी चिट्ठी लिखते हैं तेजस्वी कि पते पर पहुंचता ही नहीं: नीतीश बोले- हमको तो पत्रवा भेजेंगे तब न हम पढेंगे जी, मीडिया से मिलती है जानकारी

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव कई मसलों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख चुके हैं. तेजस्वी यादव खुद मीडिया को इसकी जानकारी देते रहते हैं. लेकिन उनका

 कैसी चिट्ठी लिखते हैं तेजस्वी कि पते पर पहुंचता ही नहीं: नीतीश बोले- हमको तो पत्रवा भेजेंगे तब न हम पढेंगे जी, मीडिया से मिलती है जानकारी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव कई मसलों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख चुके हैं. तेजस्वी यादव खुद मीडिया को इसकी जानकारी देते रहते हैं. लेकिन उनका एक भी लेटर नीतीश कुमार तक नहीं पहुंचता. नीतीश कुमार ने आज कहा-ये सब लेटर मीडिया के लिए लिखा जाता है. मेरे पास कोई पत्र भेजा जायेगा तब न पढेंगे.


दरअसल आज ही तेजस्वी यादव ने ट्वीटर एक लेटर पोस्ट करके कहा कि उन्होंने ये पत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेजा है. तेजस्वी ने लिखा- मैंने माननीय मुख्यमंत्री से व्यापक जनहित में मांग की है कि बिहार में प्रतिवर्ष बाढ़ और सुखाड़ की विभीषिका के कारण होने वाले नुकसान एवं नदी जोड़ने की योजना के महत्व के संदर्भ में राज्यहित में उनके नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल माननीय प्रधानमंत्री से मिलकर उचित माँगों को रखे. नीतीश ने ऐसी कोई भी चिट्ठी मिलने से ही इंकार कर दिया. 


नीतीश बोले- कोई पत्र नहीं मिलता
आज नीतीश कुमार से पत्रकारों ने पूछा कि तेजस्वी के पत्र पर क्या कर रहे हैं. नीतीश बोले “हमको नहीं पता. मुझे पत्र लिखते ही कहां है वो तो मीडिया में ही आता है. हमको तो पत्रवा लिखेंगे तब न हम पढेंगे जी.”


मुख्यमंत्री ने कहा-हम हाथ जोड़ कर कह रहे हैं. आप जब लेटर लिखियेगा हमको, तभी हम पढते हैं. अब ऐसे कहीं भेज दीजियेगा तो उसको हम कैसे पढ़ेंगे. हां, मीडिया में आ ही जाता है तो देख ही लेते हैं.


नीतीश ने कहा कि तेजस्वी मीडिया के लिए पत्र लिखते हैं. हम आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को कई पत्र लिखा है. तेजस्वी इसकी जानकारी खुद देते रहे हैं. आज ही उन्होंने बताया कि बाढ़ के मसले पर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया है. इससे पहले वे बता चुके हैं कि उन्होंने जातिगत जनगणना के मामले पर नीतीश कुमार को पत्र लिखा है. लेकिन नीतीश कह रहे हैं कि कोई लेटर मिला ही नहीं. इसमें दोष किसका है-पत्र लिखने वाले का, डाकिया का या फिर पत्र पाने वाले का ये पता लगाना मुश्किल है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें