ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

जुब्बा सहनी के शहादत दिवस पर बोले मुकेश सहनी, कहा-निषाद समाज के वोट के लिए हमारे पास आना होगा

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पटना स्थित आवास पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद जुब्बा सहनी के शहादत दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किय

जुब्बा सहनी के शहादत दिवस पर बोले मुकेश सहनी, कहा-निषाद समाज के वोट के लिए हमारे पास आना होगा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:  विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पटना स्थित आवास पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद जुब्बा सहनी के शहादत दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होने के लिए बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के पार्टी पदाधिकारी पहुंचे। वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने इस मौके पर कहा कि आगामी 25 जुलाई को फुलन देवी का शहादत दिवस मनाया जाएगा। पटना में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 


मुकेश सहनी ने कहा कि 2024 और 2025 में कैसे और किस पार्टी के साथ राजनीति करना है? इसे लेकर क्या रणनीति बनेगी इन सभी बातों की चर्चा फुलन देवी की शहादत दिवस के मौके पर होगी। इस कार्यक्रम में एक ही कलर की साड़ी में करीब 25 हजार महिलाएं शामिल होंगी। बिहार के पूर्व मंत्री व वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में वीरांगना फुलन देवी की शहादत दिवस को मनाने नहीं दिया जाता है। इसलिए इस बार हम हम बिहार में इस कार्यक्रम को मनाएंगे। क्योंकि बिहार में इस तरह की रोक नहीं है।  किसी भी कार्यक्रम को करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बराबर सहयोग मिलता है। 


मुकेश सहनी ने कहा कि आने वाले दिनों में हम उत्तर प्रदेश में भी यह कार्यक्रम करेंगे। निषाद समाज अब जाग चुका है। निषाद समाज अब किसी का गुलाम नहीं होगा। निषाद समाज का वोट किसी के दल में नहीं जाने वाला क्योंकि निषाद समाज का रखवाला आ चुका है। जब तक निषाद समाज को हक और अधिकार नहीं मिलेगा तब तक निषाद समाज का वोट निषाद समाज के बेटे के पास ही रहेगा। 


मुकेश सहनी ने कहा कि ऊंट पहाड़ के नीचे आ चुका है। मुकेश सहनी को प्रधानमंत्री नहीं बनना है, मुझे हमारे समाज को आरक्षण दिलवाना है हक दिलवाना है और यह हक जब तक नहीं मिलेगा तब तक किसी के साथ समझौता नहीं होगा। आज बिहार में हर पार्टी यह चाहती है कि निषाद समाज उनके साथ हो जाए लेकिन मुकेश सहनी निषाद समाज के हक़ में काम करती है। इनके हक और अधिकार के लिए काम करती है। निषाद समाज को आरक्षण के लिए हम लोग लड़ते रहेंगे। मुकेश साहनी ने खुद को पहाड़ और प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने वाले नेता को ऊंट करार दिया है और कहा है कि बिहार में जिसे भी निषाद समाज का वोट चाहिए उसे मुकेश सहनी के पास आना होगा।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता