ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार से मिले बिना ही दिल्ली लौट गए जेपी नड्डा, आखिर क्या हो गई बात?

Bihar Politics: जेपी नड्डा पटना दौरे पर आए और कोर कमेटी की बैठक की, लेकिन सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात नहीं हो सकी। उनकी तबीयत खराब बताई जा रही है। इस घटनाक्रम ने सियासी हलचल तेज कर दी है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 15 सितंबर को पूर्णिया दौरे पर आ रहे हैं। इससे दो दिन पहले यानी 13 सितंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंचे और पार्टी की कोर कमेटी की बैठक की। बैठक के बाद जेपी नड्डा सीएम नीतीश कुमार से मिलने वाले थे लेकिन सीएम से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी और वह मुख्यमंत्री से मिले बिना ही वापस दिल्ली लौट गए। इसको लेकर सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गई है।


दरअसल, दरअसल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे थे। पटना में उन्होंने पार्टी की कोर कमेटी की बैठक की और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं को कई तरह के निर्देश जारी किए। इस बैठक में संगठन महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


बैठक के बाद जेपी नड्डा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने वाले थे लेकिन एन वक्त पर दोनों नेताओं की मुलाकात टल गई। बीते 10 सितंबर के बाद से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत नासाज होने के कारण मुलाकात टल गई। जिसके बाद जेपी नड्डा बिना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात किए ही वापस दिल्ली लौट गए।


कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, बिहार के सह प्रभारी दीपक प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संजय मयूख, शाहनवाज हुसैन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, सांसद डॉ संजय जायसवाल, राधामोहन सिंह, मंत्री मंगल पांडे, डॉ प्रेम कुमार, नीतिन नवीन, रेणू देवी, नितिश मिश्रा, संतोष सिंह, जनक राम, केदार गुप्ता, हरि सहनी, सुनील कुमार, मंटू पटेल, मोतीलाल प्रसाद, तारकिशोर प्रसाद आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता