ब्रेकिंग
असिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामने

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का झारखंड दौरा, मोरहाबादी मैदान में रैली को करेंगे संबोधित

RANCHI: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर आगामी 28 अक्टूबर को राजधानी रांची पहुंचेंगे। झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की स

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का झारखंड दौरा, मोरहाबादी मैदान में रैली को करेंगे संबोधित
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर आगामी 28 अक्टूबर को राजधानी रांची पहुंचेंगे। झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा के समापन के मौके पर राजधानी के मोरहाबादी मैदान में बड़ी रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली में शामिल होने के लिए नड्डा रांची पहुंचेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।


दरअसल, संकल्प यात्रा का समापन के मौके पर आगामी 28 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में 6 विधानसभा क्षेत्र की रैली सह संयुक्त सभा आयोजित होगी। इस कार्यक्रम में रांची जिले के 6 विधानसभा क्षेत्र रांची, हटिया, कांके, खिजरी, मांडर और तमाड़ के बीजेपी नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस रैली के जरिए नड्डा अपने मिशन 2024 को साधेंगे और विभिन्न मुद्दों पर हेमंत सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे।


बता दें कि झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 17 अगस्त को संकल्प यात्रा की शुरुआत की थी। बाबूलाल मरांडी अब तक आठ चरण की यात्रा को पूरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने राज्य के 73 विधानसभा क्षेत्रों में सभा कर राज्य सरकार की नाकामी को उजागर किया। 28 अक्टूबर को रांची में संकल्प सभा के आयोजन के साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा खत्म हो जाएगी।