ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

Bihar Politics: ‘राहुल गांधी की खोपड़ी उल्टी है’, गयाजी में क्यों गरम हो गए जीतन राम मांझी?

Bihar Politics: गयाजी में एक निजी अस्पताल के उद्घाटन के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के किसान बिल पर दिए बयान की कड़ी आलोचना की और कहा कि यह बिल 95% लोगों के हित में है।

Bihar Politics
जीतन राम मांझी का बड़ा हमला
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: गयाजी जिले के गया शहर स्थित एसएसपी कोठी के पास एक निजी अस्पताल के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पहुंचे। इस दौरान मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।


केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि राहुल गांधी जिस बिल को किसानों के लिए हानिकारक बता रहे हैं, वह पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि कल हम लोग यह सब सुन रहे थे और उसी रात इस पर चर्चा भी कर रहे थे। राहुल गांधी की खोपड़ी उल्टी है। उन्हें समझ ही नहीं है कि असलियत क्या है।


मांझी ने आगे कहा कि इस बिल से 95 प्रतिशत लोग लाभ में हैं, जबकि सिर्फ 5 प्रतिशत मामलों में लेन-देन से जुड़ी बात सामने आती है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर 95 प्रतिशत लोग फायदा में हैं और 5 प्रतिशत को थोड़ा नुकसान होता है, तो इसमें कौन-सी बड़ी बात है? लेकिन राहुल जी 5 प्रतिशत को दिखाकर 95 प्रतिशत को नजरअंदाज कर रहे हैं।


केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह बिल किसानों और आम लोगों के हित में है और विपक्ष बिना तथ्य के जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता