ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

मांझी ने चिराग को 'कोरोना' बताया, बोले.. वायरस से बचकर रहे जनता

PATNA: चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं. यहां तक की उनको सात निश्चय योजना में हुए घोटाले को लेकर जेल भेजने की बात कर रहे हैं. लेकिन इस लड़ाई में अब नीतीश कुमार क

मांझी ने चिराग को 'कोरोना' बताया, बोले.. वायरस से बचकर रहे जनता
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं. यहां तक की उनको सात निश्चय योजना में हुए घोटाले को लेकर जेल भेजने की बात कर रहे हैं. लेकिन इस लड़ाई में अब नीतीश कुमार के साथी जीतन राम मांझी कूद पड़े हैं.

मांझी ने चिराग को बताया कोरोना

चिराग भले ही नीतीश कुमार से सवाल कर रहे हैं लेकिन यह सवाल जीतन राम मांझी को भी चुभने लगा है. जिसके बाद वह नीतीश कुमार के बचाव में उतरे और चिराग पासवान को कोरोना वायरल बता दिया. मांझी ने कहा कि ‘’बिहार की राजनीति में लालटेन जलाने के लिए चिराग नाम का कोरोना वायरस घूम रहा है. ये ऐसे हनुमान हैं जो लंका की जगह राम का अयोध्या जलाने के फ़िराक़ में हैं. बिहार की जनता से आग्रह है कि ऐसे वायरस से बच कर रहे.

जेल भेजने की करते हैं बात

चिराग पासवान लगातार सात निश्चय योजना को लेकर नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं. चिराग ने कहा है कि अगर उनकी सरकार बनी तो वह सात निश्चय में हुए घोटाले की जांच कराएंगे. दोषी चाहे अधिकारी हो या सीएम वह सभी को जेल भेजेंगे. क्योंकि उनको इस योजना के बारे में जगह से शिकायत मिल रही है कि गड़बड़ी हुई है. 40 प्रतिशत तक कमीशन दिया गया है. इसके कारण इसकी योजना में क्वालिटी में धांधली हुई है.