ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Bihar Election 2025: ‘मोदी का सीना 112 इंच का, पांच घंटे में पाकिस्तान पर कब्जा कर लेते’, राहुल-तेजस्वी को मांझी का जवाब

Bihar Election 2025: पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने राजापाकर में चुनावी सभा में बड़ा बयान दिया. उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार सुरक्षित और विकसित राज्य बनेगा, मांझी ने मतदाताओं से नीतीश कुमार को वोट देने की अपील की।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Election 2025: केंद्रीय मंत्री, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सीना 112 इंच का है और वे चाहें तो पांच घंटे में पूरे पाकिस्तान पर कब्जा कर सकते थे। हालांकि, उन्होंने पाकिस्तान की जनता के प्रति कोई दुश्मनी नहीं होने के कारण युद्ध रोक दिया।


मांझी ने यह बातें वैशाली के राजापाकर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी सभा में कही। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में बिहार सुरक्षित रहेगा। पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए मांझी ने कहा कि आतंकियों ने महिलाओं का सिंदूर उजाड़ा, लेकिन मोदी ने उनके घर में घुसकर आतंकियों को सबक सिखाया।


उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें कांग्रेस सांसद ने दावा किया था कि डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर विराम लगा दिया। साथ ही, मांझी ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को जनता ने जननायक का सम्मान दिया, जबकि राजद के लोग तेजस्वी यादव को जननायक बता रहे हैं। यह उनकी उपाधि की चोरी है। 


मांझी ने मतदाताओं से अपील की कि वोट नीतीश कुमार को देना चाहिए, जिन्होंने उन्हें, एक मुशहर के बेटे को, मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि लालू यादव का राज रहता तो अपने बेटे को ही मुख्यमंत्री बनाते। मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार विकसित राज्य बनेगा। 


उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार अच्छे मुख्यमंत्री हैं और मोदी से बिहार को पूरा सहयोग मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार वर्तमान में राज्य का संचालन कर रही है और भविष्य में भी इसे अच्छे से चलाएगी। उन्होंने मतदाताओं से विशेष रूप से अपील की कि किसी और पर, खासकर जंगलराज वाले दलों पर भरोसा न करें, क्योंकि ये लोग गरीबों का हक लूटकर सत्ता पर कब्जा जमाना चाहते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता