ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

झारखंड चुनाव : एलजेपी भी अकेले लड़ेगी चुनाव, बीजेपी से भाव नहीं मिलने के बाद चिराग पासवान ने किया एलान

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी ने झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। एलजेपी झारखंड की 50 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। आज शाम पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची भी ज

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी ने झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। एलजेपी झारखंड की 50 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। आज शाम पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी जाएगी। एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने खुद इसका एलान किया है।


लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ मिलकर मुकाबले में उतरना चाहती थी लेकिन बीजेपी की तरफ से एलजेपी को तरजीह नहीं दी गई। सूत्रों के मुताबिक एलजेपी ने शुरुआत में 9 विधानसभा सीटों पर अपना दावा पेश किया था लेकिन बाद में यह घटकर 3 तक पहुंच गया। लेकिन बीजेपी एक सीट पर भी एलजेपी को एडजस्ट करने को तैयार नहीं थी लिहाजा अब चिराग पासवान ने ऐलान कर दिया है कि एलजीपी झारखंड के 50 विधानसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार देगी।


बिहार में बीजेपी की सहयोगी जनता दल यूनाइटेड पहले ही झारखंड चुनाव में अकेले उतरने का फैसला कर चुका है। अब लोक जनशक्ति पार्टी भी झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने जा रही है। बिहार में एनडीए गठबंधन के तीनों घटक दल पड़ोसी राज्य के विधानसभा चुनाव में अलग-अलग चुनावी मुकाबला करते दिखेंगे।





टैग्स