ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

JDU विधायक गोपाल मंडल ने अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार पर खड़े किए सवाल, बोले.. बिहार में BJP के पास सीएम का चेहरा नहीं

BHAGALPUR : अपने बयानों और क्रियाकलापों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहने वाले जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने अग्निपथ योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। गोपाल मंडल ने इस आरोप को खारि

JDU विधायक गोपाल मंडल ने अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार पर खड़े किए सवाल, बोले.. बिहार में BJP के पास सीएम का चेहरा नहीं
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BHAGALPUR : अपने बयानों और क्रियाकलापों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहने वाले जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने अग्निपथ योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। गोपाल मंडल ने इस आरोप को खारिज किया है कि अग्नीपथ योजना को लेकर जेडीयू ने आंदोलन भड़काया। जेडीयू विधायक ने कहा है कि बीजेपी के नेताओं ने अपने क्रियाकलापों से ही हिंदुस्तान के युवाओं को भड़कने दिया। अग्निपथ योजना के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गई। राजनाथ सिंह की गलती की वजह से देश में युवाओं के भीतर गुस्सा पनपा। इतना ही नहीं संजय जायसवाल को उन्होंने नासमझ भी करार दिया है। जयसवाल की तरफ से जेडीयू पर निशाना साधे जाने को लेकर गोपाल मंडल ने कहा है कि वह नासमझी भरा काम कर रहे हैं।


बिहार में एनडीए के भविष्य को लेकर गोपाल मंडल ने सीधे तौर पर कहा है कि 5 साल तक सरकार को कुछ भी नहीं होने वाला है और लोकसभा और विधानसभा का चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे और बीजेपी के पास कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है। गोपाल मंडल ने यह भी कहा है कि बीजेपी के पास बिहार में मुख्यमंत्री के लायक कोई चेहरा नहीं है, लिहाजा नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री रहेंगे।


जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा है कि संजय जायसवाल को समझदारी की कमी है, अगर वे जेडीयू के खिलाफ कुछ बोलते हैं तो उन्हें नहीं बोलना चाहिए। संजय जायसवाल को तो कोई जानता तक नहीं था, वे जब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनें तो उन्हें जाना। गठबंधन में रहते हुए संजय जायसवाल को जेडीयू के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए। हम लोगों की सोंच है कि बिहार में पांच सालों तक सरकार चले। लोकसभा और विधानसभा का चुनाव हम साथ मिलकर लड़ें ताकि एनडीए चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर सके।


उन्होंने अग्निपथ योजना के खिलाफ भड़के युवाओं के आक्रोश पर कहा कि राजनाथ सिंह ने स्कीम के बारे में युवाओं को पूरी जानकारी नहीं देकर बड़ी गलती की। अगर युवाओं को पूरी जानकारी दी गई होती तो इतना उत्पात नहीं मचता। बीजेपी वाले जो मन में आता है करते रहते हैं, युवाओं के आक्रोश को जेडीयू ने नहीं बल्कि बीजेपी ने खुद भड़काने का काम किया है। राजनाथ सिंह को सोंच समझकर बयान देना चाहिए था। अग्निपथ स्कीम को लाने से पहले देश के लोगों को उसके बारे में पूरी जानकारी देनी चाहिए थी। 


वहीं उन्होंने महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान पर कहा कि यह महाराष्ट्र नहीं बल्कि बिहार है और यहां नीतीश कुमार का राज है, हमलोग पूरी तरह से सावधान हैं। हमलोग खूंटागाड़ विधायक हैं, जेडीयू के विधायकों को कोई खरीद नहीं सकता है। गोपाल मंडल ने कहा कि बिहार बीजेपी में मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है, बीजेपी अलग होकर चुनाव करा के देख ले समझ में आ जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें