ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

JDU के नेता चुने गए नीतीश कुमार, अब NDA का नेता चुने जाने की औपचारिकता बाकी

PATNA : एनडीए विधानमंडल दल की बैठक शुरू होने के पहले मुख्यमंत्री आवास पर हुई जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक में नीतीश कुमार एक बार फिर से नेता चुन लिए गए हैं. नीतीश कुमार के नेतृ

JDU के नेता चुने गए नीतीश कुमार, अब NDA का नेता चुने जाने की औपचारिकता बाकी
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : एनडीए विधानमंडल दल की बैठक शुरू होने के पहले मुख्यमंत्री आवास पर हुई जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक में नीतीश कुमार एक बार फिर से नेता चुन लिए गए हैं. नीतीश कुमार के नेतृत्व पर जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों ने मुहर लगा दी है. बीजेपी के नेताओं के पहुंचने के साथ ही अब एनडीए विधानमंडल दल की बैठक शुरू होने जा रही है.

अब एनडीए का नेता चुना जाएगा

सीएम आवास पर ही चारों दलों के नेता एनडीए विधायक दल के नेता को चुनेंगे. यह पहले से ही तय है कि सीएम नीतीश कुमार को ही एक बार फिर से बनना हैं. बीजेपी, हम और वीआईपी के नेता इसकी पहले ही एलान कर चुके हैं. इस बैठक में सरकार गठन को लेकर सारे निर्णय इसी बैठक में लिए जायेंगे. बैठक में शामिल होने के लिए एनडीए के चारों दलों के विधायक और नेता सीएम आवास पर पहुंचे हुए हैं. 


16 को शपथ ले सकते हैं नीतीश

बताया जा रहा है कि बैठक के बाद एनडीए के नेता सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपेंगे. जिसके बाद वैधानिक प्रक्रिया के तहत राज्यपाल उसके बाद एनडीए के नेता को सरकार गठन का आमंत्रण देंगे. बताया जा रहा है कि 16 नवंबर को नीतीश कुमार शपथ ले सकते हैं.

टैग्स