ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

JDU सदस्यता अभियान में बोले मंत्री अशोक चौधरी, कहा- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत कीजिए

BHAGALPUR: जनता दल यूनाइटेड (JDU) लगातार सदस्यता अभियान चला रही है। बिहपुर थाने में आज बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने सदस्यता अभियान का उद्घाटन किया। इस मौके पर जदयू के प

 JDU सदस्यता अभियान में बोले मंत्री अशोक चौधरी, कहा- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत कीजिए
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: जनता दल यूनाइटेड (JDU) लगातार सदस्यता अभियान चला रही है। बिहपुर थाने में आज बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने सदस्यता अभियान का उद्घाटन किया। इस मौके पर जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष और बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय सिंह, एमएलसी संजीव कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, ओम प्रकाश सिंह सेतु, विनीत कुमार सिंह मुखिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी नेताओं ने हजारों लोगों को जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता दिलाई। जिसमें उस इलाके के सम्मानित और प्रमुख लोग भी शामिल थे।


सदस्यता अभियान के दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के सबसे मजबूत नेता हैं। पिछले 18 सालों से वे बिहार को विकास के रास्ते पर लगातार दौड़ा रहे हैं और आने वाले समय में नीतीश कुमार के विजन के मुताबिक भारत का निर्माण होगा। उन्होंने लोगों से कहा कि आप नीतीश कुमार के हाथों को तभी मजबूत कर सकते है जब आप जदयू की सदस्यता लेकर पार्टी को मजबूत बनाएंगे। 


इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने हर तबके तक विकास को पहुंचाया है। हर माध्यम से किसी ना किसी व्यक्ति के पास सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है। हर घर नल का जल, पक्की गली-नाली, हर घर बिजली, हर गांव तक संपर्क मार्ग, शिक्षा, स्वास्थ, सड़क, कानून व्यवस्था में अभूतपूर्व विकास किया है। संजय सिंह ने लोगों से अपील किया कि आप नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत कीजिये।


बिहार विधान परिषद के सदस्य संजीव कुमार सिंह ने कहा कि बिहार लगातार नीतीश कुमार ने आगे बढ़ाया है अब हमारा फर्ज है उनको आगे बढ़ाएंगे। नीतीश कुमार राष्ट्रीय स्तर पर जदयू को स्थापित करना चाहते है ऐसे आप सभी का सहयोग जरूरी है। इस दौरान छोटू सिंह, ओम प्रकाश सिंह सेतु और विनीत सिंह मुखिया ने भी लोगों को संबोधित क़िया।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें