ब्रेकिंग
बिहार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर के घर में लाखों की चोरी, 4 फ्लैट के 8 कमरों को चोरों ने बनाया निशाना, पटना के एजी कॉलोनी की घटना ✦नीतीश कुमार ने बेटे निशांत और परिवार के साथ मनाया छठ महापर्व, 7 सर्कुलर रोड आवास पर दिया संध्या अर्घ्य✦पटना में छठ की खुशियों के बीच बड़ा हादसा: पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश में जुटी NDRF की टीम✦कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, छठी मैया से PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद✦शिवहर में छठ घाट की सजावट के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 6 झुलसे✦बिहार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर के घर में लाखों की चोरी, 4 फ्लैट के 8 कमरों को चोरों ने बनाया निशाना, पटना के एजी कॉलोनी की घटना ✦नीतीश कुमार ने बेटे निशांत और परिवार के साथ मनाया छठ महापर्व, 7 सर्कुलर रोड आवास पर दिया संध्या अर्घ्य✦पटना में छठ की खुशियों के बीच बड़ा हादसा: पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश में जुटी NDRF की टीम✦कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, छठी मैया से PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद✦शिवहर में छठ घाट की सजावट के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 6 झुलसे

JDU ने विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष का किया ऐलान, प्रभारियों के नाम भी घोषित

PATNA : जनता दल यूनाइटेड ने पार्टी के नए अलग-अलग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और प्रभारियों के नामों की लिस्ट जारी करा दी है. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने महादलित प्रकोष्ठ

JDU ने विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष का किया ऐलान, प्रभारियों के नाम भी घोषित
Anamika
2 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड ने पार्टी के नए अलग-अलग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और प्रभारियों के नामों की लिस्ट जारी करा दी है.  जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने महादलित प्रकोष्ठ, छात्र प्रकोष्ठ और किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और  प्रभारी की लिस्ट जारी की है, उसमें कई नए लोगों को भी शामिल किया गया है.  

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जिन विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और प्रभारियों का मनोनयन किया है उसमें उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार महादलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी रत्नेश सादा और कौशल किशोर को दी गई है. वहीं उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी विपिन कुमार सिंह और नंदकिशोर कुशवाहा को दी गई है. वहीं उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के किसान प्रकोष्ठ के प्रभारी की जिम्मेदारी मनोज कुमार को दी गई है. 

बता दें कि सोमवार को ही जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने विधानसभा में प्रभारियों के पुनर्गठन के साथ-साथ पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और प्रभारियों का भी मनोनयन किया  था.

यहां देखें पूरी लिस्ट..
JDU ने विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष का किया ऐलान, प्रभारियों के नाम भी घोषित